Publish Date: Tue, 06 Oct 2020 (14:56 IST)
Updated Date: Tue, 06 Oct 2020 (15:06 IST)
इंदौर। फादर टेरेसा के नाम से मशहूर अमरजीत सिंह सूदन निधन हो गया। खबरों के मुताबिक 1 महीने से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वे 62 वर्ष के थे।
अमरजीत सिंह सूदन वर्षों से सामाजिक कार्यों में जुटे हुए थे। वे लाचार की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते थे। आज सुबह गुज्जर हॉस्पिटल में सूदन ने अंतिम सांस ली।
अमरजीत सिंह सूदन लावारिस, अपाहिज, मंदबुद्धि के लोग, असहाय, पीड़ित और गरीबों के मसीहा कहलाते थे। वे लोगों में 'पापाजी' के नाम से मशहूर थे।
पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक सूदन लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार आज ही किया जाएगा। तीन दशक से निराश्रित शवों के अंतिम संस्कार के सेवा कार्य मे जुटे सूदन के निधन से समूचे शहर में शोक की लहर है।