Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अफेयर, शादी, हनीमून, हत्‍या से लेकर तंत्रमंत्र और सोनम के लेस्‍बियन होने तक, कितनी परतों में छिपा है राजा हत्‍याकांड

राजा रघुवंशी हत्‍याकांड का बना दिया हलीम, इंदौर और शिलॉन्‍ग पुलिस इन्‍वेस्‍टिगेशन नहीं, कर रही एंटरटेनमेंट

Advertiesment
raja sonam
राजा रघुवंशी की हत्‍या और आरोप पत्‍नी सोनम रघुवंशी पर। हत्‍या करने वाला सोनम का प्रेमी राज कुशवाह और उसके सुपारी किलर्स हैं। राजा से शादी के लिए सोनम राजी नहीं थी, वो अपने सहकर्मी राज कुशवाह से प्‍यार करती थी, यह बात सोनम के परिवार को पता थी, लेकिन फिर भी जबरदस्‍ती उसकी शादी राजा रघुवंशी से कर दी गई। सोनम ने धमकी दी कि इसका नतीजा बेहद बुरा होगा। लेकिन शादी होती है। फिर हनीमून के लिए मेघालय की ट्रीप लगती है, एक साजिश के तहत राजा को शिलॉन्‍ग ले जाया जाता है। वहां सुपारी किलर्स पहुंचते हैं और बेरहमी से राजा की हत्‍या कर दी जाती है। सर्च ऑपरेशन के बाद शिलॉन्‍ग पुलिस को राजा का शव मिलता है, लेकिन सोनम लापता हो जाती है। अच्‍छे खासे ड्रामे के बाद एक प्‍लान के तहत सोनम यूपी के गाजीपुर में पुलिस को मिलती है, वो कन्‍फेस करती है कि उसी ने अपने पति राजा की हत्‍या प्‍लान की थी और सुपारी देकर मर्डर करवाया। कुल जमा हत्‍या की पूरी साजिश यही है, लेकिन पिछले कुछ दिनों में इंदौर और शिलॉन्‍ग पुलिस ने इस अपराध कथा को जिस तरह से फिल्‍मी स्‍क्रिप्‍ट में तब्‍दील किया है वो अच्‍छे से अच्‍छे फिल्‍मी कहानीकार या साहित्‍यकार को भी मात देने के लिए काफी है। पुलिस ने इस हत्‍याकांड का हलीम बना दिया है। इसमें इन्‍वेसटिगेशन कम और आम लोगों व मीडिया का एंटरटेनमेंट ज्‍यादा है। इस हत्‍याकांड में रोजाना कोई न कोई खुलासा किया जा रहा है, कोई न कोई परत उखड़ रही है। अखबार से लेकर टीवी चैनल और सबसे ज्‍यादा सोशल मीडिया में राजा रघुवंशी की हत्या का हलीम चटखारे लेकर परोसा और खाया जा रहा है।
ALSO READ: क्या राज कुशवाह है सोनम रघुवंशी का ब्वॉयफ्रेंड, क्या है राजा रघुवंशी की हत्या का मोटिव?
कुल मिलाकर अफेयर, शादी, हनीमून, हत्‍या से लेकर तंत्रमंत्र, ज्‍योतिषि, मंगल दोष, मंगलसूत्र, कुंडली में मौत का योग, हवाला और सोनम के लेस्‍बियन होने तक सैकड़ों थ्‍योरी में राजा रघुवंशी का हत्‍याकांड उलझकर रह गया है। हत्‍या की बात कबूल लेने के बाद भी अभी लगता नहीं है कि पुलिस का पक्ष उतना मजबूत हो पाया कि वो जल्‍द से जल्‍द राजा की हत्‍या के आरोपियों को सलाखों के पीछे तक खींच पाएगी।
webdunia

कितनी थ्‍योरी कितने परतें : कुछ वीडियो फुटेज और बयानबाजियों के अलावा पुलिस को अब तक कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। सिर्फ अटकलें लगाई जा रही हैं। रोज नित नए खुलासे किए जा रहे हैं, लोग रोज हैरान हो रहे हैं। सोनम के शातिर होने की जो खबरें आ रही हैं उसे सुन और देखकर हर कोई दांतों तले उंगलियां दबा रहा है। कभी मंगलसूत्र की थ्‍योरी सामने आती है तो कभी कॉफी में जहर की। कभी कहा जाता है कि उसने मंगल दोष के लिए हत्‍या की तो कभी कहा जाता है कि वो तंत्र- मंत्र में लिप्‍त थी।
webdunia

सोनम ने अपनी आंखों से देखी लाइव हत्‍या : सबसे सनसनीखेज खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने कहा कि सोनम ने ही पति राजा को मरवाया है। इसके लिए कातिल हायर किए गए। राजा की हत्‍या को उसने अपनी आंखों से देखा और बाद में घायल राजा को खुद सोनम ने खाई में धक्‍का दिया। जब पुलिस इतना सबकुछ जानती है तो रोजाना नई नई परतें क्‍यों खुल रही हैं और सोनम के खिलाफ अब तक कोई पुख्ता सबूत क्‍यों नहीं जुटा पा रही है

सोनम के भाई की ड्रामेबाजी : सोनम का भाई गोविंद रघुवंशी अलग तरह की ड्रामेबाजी कर रहा है। वो कभी अपनी बहन सोनम को घर से निकालने की बात करता है तो कभी राजा के घर पहुंचकर राजा की मां से मिलता है। कभी राजा के श्राद्ध कर्म  में शामिल होकर तर्पण करता है। वहीं वो सोनम को फांसी पर लटकाने की सिफारिश भी कर चुका है।
webdunia

अब सोनम को बताया समलैंगिक : इंदौर के ज्योतिषाचार्य अजय दुबे ने दावा किया कि हत्या में एक और महिला शामिल है, जो जल्द सामने आएगी। उन्होंने कहा, यह महिला सोनम की दोस्त हो सकती है और दोनों के बीच समलैंगिक संबंध (Lesbian Relationship) भी हो सकते हैं। परिवार के लोगों द्वारा चौंकते हुए सवाल को दोबारा पूछने पर पंडित ने दोहराया, दोंनो के बीच समलैंगिक संबंध।
ALSO READ: Raja Raghuvanshi Murder Case : खून देखकर चिल्ला उठी थी सोनम, 2 हथियारों से की गई राजा रघुवंशी की हत्या
सोनम की सहेली, मिस्‍ट्री गर्ल कौन है : हाल ही में राजा की मां उमा रघुवंशी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सोनम की चार महिला मित्र थीं। उन्हें सहेलियों को नाम तो याद नहीं है, मगर उन्होंने बताया कि सोनम उस महिला मित्र से भोपाल में मिल चुकी है। वह लड़की सोनम के साथ चौबीसों घंटे रहा करती थी। उन्होंने सहेली पर संदेह जताया है कि उसके पास मामले से जुड़ी कई अहम जानकारियां हो सकती हैं।
ALSO READ: राजा रघुवंशी हत्‍याकांड को लेकर बड़ा खुलासा, सोनम को बचाने के लिए हत्यारों ने बनाई थी यह योजना
सोनम के बैग और मोबाइल कहां हैं : शिलॉन्‍ग में हत्‍या के पहले 23 मई को होम स्टे में बैग रखने के बाद सोनम अपने साथ एक छोटा पर्सनुमा बैग लेकर गई थी, लेकिन वह पुलिस को नहीं मिला। उसके बारे में पुलिस ने सोनम से भी पूछताछ की है। जब अफसरों की टीम सोनम के घर पहुंची तो उन्होंने उस सूटकेस की तलाशी भी ली, जो सोनम ससुराल से लौटते समय मायके में लेकर आई थी। पुलिस को अभी तक सोनम के दोनों मोबाइल फोन भी नहीं मिले है।
ALSO READ: राजा रघुवंशी हत्‍याकांड में नई मिस्‍ट्री गर्ल की एंट्री, कौन है सोनम की नई राजदार, क्‍यों उलझ रही गुत्‍थी?
5 दिन इंदौर में रुकी सोनम, पुलिस सोती रही : हत्‍या के बाद सोनम नंदबाग में रहने वाले अपने प्रेमी राज के यहां पांच दिन रुकी थी। लेकिन इंदौर पुलिस को भनक तक नहीं लगी। जबकि तब तक राजा हत्‍याकांड पूरे देश में चर्चा में आ चुका था। शिलॉन्‍ग पुलिस ने अफसरों ने घर की तलाशी ली और कुछ महत्पवूर्ण सबूत जुटाए हैं। सोनम को रुकवाने के लिए राज ने अपनी दोनों बहन और मां को यूपी के पैतृक गांव रामपुर भेज दिया था। पांच दिन के बाद सोनम फ्लैट में रहने चली गई थी।
ALSO READ: Raja Raghuvanshi murder case : नरबलि के लिए सोनम ने की राजा रघुवंशी की हत्या, भाई का आरोप, जताई तंत्र-मंत्र की आशंका
बुर्का पहन इंदौर से भागी थी सोनम : सोनम इंदौर से बुर्का पहन कर कार से उत्तर प्रदेश के लिए भागी थी। कार का चालक अपने साथ एक अन्य दोस्त को भी ले गया था। सोनम ने गाजीपुर जाने से पहले तीन-चार बार कार रुकवाई थी और कुछ कॉल किए थे। ड्रायवर उसे गाजीपुर बाइपास पर छोड़कर चले गया था।
webdunia

शादी के 3 दिन बाद हत्‍या का प्‍लान : अपनी मर्जी के खिलाफ शादी करने के बाद सोनम ने महज 3 दिनों में ही अपने पति राजा रघुवंशी की हत्‍या की ठान ली। इंदौर क्राइम ब्रांच के सूत्रों की मानें तो सोनम ने ठान रखा था कि उसे राजा को मारना ही है। मेघालय पुलिस ने जब इंदौर के पकड़े गए आरोपियों से शुरुआती तफ्तीश के दौरान पूछताछ की तभी ये जानकारी निकलकर सामने आई। राजा और सोनम की 11 मई को शादी हुई। दोनों के परिवार बहुत खुश थे। 20 मई को दोनों हनीमून मनाने शिलांग गए। ये टिकट सोनम में खुद करवाए और मन नहीं होने के बावजूद राजा को मेघालय जाने के लिए मना लिया।
ALSO READ: शादी से खुश था राजा, उदास थी सोनम, रस्‍मों की तस्‍वीरें बता रहीं लव अफेयर का फसाना
जांच के दौरान ऐसे खुल रहीं सोनम की परतें
नहीं बनाए शारीरिक संबंध : हनीमून पर जाने के बावजूद सोनम राजा से दूर रही। सोनम ने राजा रघुवंशी से कहा था कि कामख्या मंदिर में दर्शन के बाद ही वे एक दूसरे के पास आएंगे। उसने मान रखने का बहाना बनाया और राजा को पहले कामख्या मंदिर और फिर मेघालय जाने के लिए मनाया। सोनम की जिद के चलते ही राजा रघुवंशी मेघालय जाने के लिए राजी हुआ।
webdunia

राजा की हत्‍या का प्‍लान बी : शादी के बाद 15 मई को सोनम अपने मायके आ गई थी। यहीं रहकर उसने अपने पति राजा के मर्डर की पूरी प्लानिंग की। प्रेमी के दोस्‍त विशाल, आनंद, आकाश को पैसे का लालच देकर पति की सुपारी दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अगर हत्या के पहले प्लान में कामयाबी नहीं मिलती तो सोनम के पास दूसरा प्लान भी था। उसने अपने प्रेमी राज से कहा था कि उसके दोस्त (विशाल, आनंद, आकाश) अगर राजा को नहीं मार पाएंगे तो वो फोटो लेने के बहाने से राजा को पहाड़ से नीचे धक्का दे देगी। सोनम और राज ने यह योजना तक बना ली थी कि उनके कारनामे की भनक अगर किसी को लगी तो वो समय रहते नेपाल भाग जाएंगे।
ALSO READ: सोनम रघुवंशी को राजा नहीं, राज था पसंद, रात में घंटों फोन पर करते थे बातें!
विधवा हो जाऊं तो शादी कर लेना : सोनम ने अपने प्रेमी राज से कहा था-जब मैं विधवा हो जाऊंगी, तब मुझसे शादी कर लेना। क्‍योंकि उसके पिता ऐसे तो राज से उसकी शादी नहीं होने देंगे। ऐसे में विधवा होने की स्‍थिति में उन्‍हें शादी करने के लिए हां करना ही पडेगी। सोनम ने पहले ही तय कर लिया था कि शादी के बाद राजा को मारकर राज के साथ रहने लगेगी। सोनम ने राज से कहा था कि जब मैं विधवा हो जाऊंगी, फिर तुम मुझसे शादी कर लेना। तब मेरे परिवार वाले भी हमारी शादी के लिए मान जाएंगे।
webdunia

शादी, हनीमून और हत्‍या, कब, क्‍या हुआ?
11 मई : राजा रघुवंशी और सोनम की शादी हुई।
20 मई : दोनों हनीमून मनाने शिलांग गए।
22 मई : शिलांग में किराए पर एक्टिवा हायर की।
23 मई : किराए पर ली गई स्‍कूटी लावारिस मिली।
24 मई : दोनों के मोबाइल बंद आने लगे। संपर्क टूटा।
27 मई : सीएम मोहन यादव ने मेघालय के सीएम से बात की।
27 मई : सर्चिग में दो बैग पहाड़ी पर एक्टिवा के पास मिले।
2 जून : राजा का शव गहरी खाई में मिला, हत्या की पुष्टि।
3 जून : पोस्‍टमार्टम: राजा की हत्या पेड़ काटने हथियार से की।
4 जून : राजा का शव इंदौर लाया गया।
5 जून : शिलांग के होटल से दोनों के वीडियो सामने आए।
7 जून : सीसीटीवी फुटेज में सोनम की संदिग्ध मिली।
9 जून : गाजीपुर के एक ढाबे से सोनम गिरफ्तार।
10 जून : सोनम, प्रेमी राज समेत 3 आरोपियों को शिलांग पुलिस मेघालय ले गई।
11 जून : आरोपियों को शिलांग की कोर्ट में पेश किया गया।
11 जून : सोनम ने मेघालय पुलिस के सामने हत्‍या की बात कबूल।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

असम सीएम ने लगाया आरोप, कांग्रेस की असम इकाई का प्रचार कर रहे इस्लामिक देशों के 5,000 सोशल मीडिया अकाउंट




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi