मेघालय के डीजीपी आई नोंगरांग ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इंदौर के एक व्यक्ति की हत्या के मामले में उसकी पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, अब इस केस में सोनम के पिता देवी सिंह का भी बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने बेटी को निर्दोष बताते हुए शिलांग पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।इंदौर में लापता दंपत्ति का मामला | सोनम रघुवंशी, उम्र करीब 24 साल, वाराणसी-गाजीपुर मुख्य मार्ग पर काशी ढाबा पर मिली। उसे शुरुआती इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया और फिर गाजीपुर के वन स्टॉप सेंटर में रखा गया: एडीजी कानून व्यवस्था, उत्तर प्रदेश, अमिताभ यश
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 9, 2025
(तस्वीर सोर्स: एडीजी… pic.twitter.com/SeiFhIXIDV