Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

स्टेट प्रेस क्लब ने ‍किया 135 मेधावी छात्रों का सम्मान

सिलेबस, बुक कंटेंट और क्वेश्चन पेपर पर फोकस करके हर सफलता को प्राप्त किया जा सकता है।

Advertiesment
students
इंदौर। स्टेट प्रेस क्लब, मध्यप्रदेश ने रविवार को अभिनव कला समाज में कक्षा 5वीं से कक्षा 12वीं के 135 मेधावी छात्रों का सम्मान किया। छात्रों को सम्मान स्वरूप स्कूल बैग, वाटर बॉटल, पेन-पेंसिल, कॉपियां, गिफ्ट हैम्पर और सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।
 
इस अवसर पर अतिथियों ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस सृष्टि में इंसान को ही पढ़ने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। स्टूडेंट्स को बगैर तनाव के पढ़ना चाहिए। सिलेबस, बुक कंटेंट और क्वेश्चन पेपर पर फोकस करके हर सफलता को प्राप्त किया जा सकता है।
 
उन्होंने कहा कि अच्छे मार्क्स लाने के साथ स्टूडेंट्स को समय-समय पर स्वयं का मूल्यांकन करना भी जरूरी है। बेसिक एजुकेशन के बाद प्रोफेशनल कोर्सेस की तरफ भी ध्यान देना वक़्त की जरूरत है। विदेशों में अधिकांश स्टूडेंट्स स्कूली शिक्षा के बाद प्रोफेशनल कोर्स ही लेते हैं।
 
webdunia
कार्यक्रम के अतिथि सीईओ जिला पंचायत, शाजापुर संतोष टेगोर, डीएसआईएफडी कॉलेज के डायरेक्टर आशीष गौतम व जेपी मिश्रा, ऐनी बेसेंट स्कूल के डायरेक्टर मोहित यादव, मोटिवेशनल स्पीकर अवनीश जैन, समाज सेवी हरीश कस्तूरी एवं एयरफोर्स केडेट अनुष्का तिवारी थे।
 
webdunia
कार्यक्रम का संचालन प्रवीण खारीवाल ने ‍‍किया। अतिथियों का स्वागत नवनीत शुक्ला, कमल कस्तूरी, अजय भट्ट, विजय गुंजाल, रोहित कुमार, शीतल राय, सोनाली यादव, सत्यजीत शिवणेकर, सुदेश गुप्ता, दीपक माहेश्वरी ने किया। अतिथियों को यशवर्धन सिंह, पुष्कर सोनी एवं पंकज क्षीरसागर ने स्मृति चिन्ह भेंट किए। अंत में प्रवीण धनोतिया ने आभार व्यक्त किया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मिशन मिडनाइट हैमर पर भड़का ईरान, डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी- तुमने इसे शुरू किया, खत्म हम करेंगे