Publish Date: Thu, 11 Jun 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Thu, 11 Jun 2026 (17:46 IST)
इंदौर के सबसे व्यस्त इलाके पटेल ब्रिज पर गुरुवार दोपहर नगर निगम के पानी के बेकाबू टैंकर 4 कार और 3 बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इसके बाद भी टैंकर नहीं रुका और वह ब्रिज के फुटपाथ पर चढ़ते हुए रेलिंग से जा टकराया। अगर रेलिंग से नहीं टकराता तो बडा हादसा हो जाता।
हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया। जिन गाड़ियों को टैंकर ने अपना शिकार बनाया वह ब्रिज के किनारे पर खड़ी थी। जिस हिस्से में यह हादसा हुआ वह ब्रिज के ढलान वाला क्षेत्र है। बताया जा रहा है कि टैंकर का ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ होगा। टक्कर के बाद चालक टैंकर की चाबी लेकर भाग गया। इस कारण जवाहर मार्ग पर यातायात भी बाधित हुआ। मौके पर पुलिसकर्मियों ने जाकर ट्रैफिक खुलवाया और ट्रक को वहां से हटवाया।
टैंकर चालक के पकड़े जाने के बाद ही पता चल पाएगा कि टक्कर की असली वजह क्या थी। इंदौर के व्यस्त मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है, लेकिन जल संकट के कारण पानी बांट रहे निगम के टैंकर को छूट है। शहर में नगर निगम द्वारा किराए पर लिए गए 500 से ज्यादा टैंकर पानी बांट रहे है। घटना के बाद एक आक्रोशित युवक ने टैंकर के कांच फोड़ दिए। बाद में उसे पुलिसकर्मियों ने समझा कर रवाना किया। पटेल ब्रिज के समीप सियागंज क्षेत्र है, जहां वाहनों के पार्क होने की जगह नहीं है। इस कारण अक्सर ब्रिज पर लोग वाहन पार्क कर देते है। इस कारण अक्सर हादसे का अंदेशा बना रहता है।
Edited By: Naveen R Rangiyal
About Writer
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें