Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हां, हमें हिंदू लड़कियों को फंसाने के पैसे मिलते थे, इंदौर लव जिहाद में 2 आरोपियों के चौंकाने वाले खुलासे

Advertiesment
हमें फॉलो करें love jihad mohsin khan

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 10 जुलाई 2025 (18:24 IST)
इंदौर में लव जिहाद को लेकर चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। इतना ही नहीं, पहली बार लव जिहाद की फंडिंग के सबूत कैमरे पर सामने आए हैं। इंदौर में दो मुस्लिम युवकों ने कबूल किया है कि उन्हें हिंदू लड़कियों को बहला फुसला कर शादी करने के बदले में पैसे मिले हैं। पैसे इंदौर के कांग्रेस के पार्षद ने दिए हैं। बता दें कि कांग्रेसी पार्षद लव जिहाद के लिए फंडिंग करता था।

बता दें कि पुलिस कई मामलों की जांच कर रही है। जिसमें लव जिहाद को लेकर कई परतें खुल सकती हैं। इस पूरे नेटवर्क में कितने लोग शामिल हैं। कौन और कहां से फंडिंग करता है यह सब सवाल पुलिस खंगाल रही है।
ALSO READ: मोहसिन ने शूटिंग एकेडमी को बनाया Love Jihad का अड्डा, उसके मोबाइल से 150 हिंदू लड़कियों के चैट्स और वीडियो मिले
कबूल किया है लव जिहाद का सच : इंदौर में कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जिनमें मुस्लिम युवकों के अपनी पहचान बदलकर हिन्दू लड़कियों को दोस्ती के जाल में फंसाने और उनके साथ शादी करके उनकी जिंदगी नर्क बनाई है। हालांकि इन मामलों में पहली बार इसके सबूत सामने आए हैं। इंदौर में दो आरोपियों ने कैमरे पर लव जिहाद का सच कबूल किया है। इन दोनों युवकों ने साफ-साफ कहा है कि लव जिहाद के लिए पैसे मिले हैं।

हिंदू बनकर फंसाया लड़कियों को : पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों लड़के जिस शख्स का नाम ले रहे हैं वो अनवर कादरी हैं। ये वही अनवर कादरी है जिसपर लव जिहाद के लिए फंड देने का आरोप है। अनवर कादरी पर आरोप है कि उसने हिंदू लड़कियों को फंसाकर शादी करने के लिए इंदौर के दो मुस्लिम लड़कों साहिल शेख और अल्ताफ को 3 लाख रुपये दिए। साहिल को 2 लाख और अल्ताफ को 1 लाख रुपये का एडवांस दिया। इसके बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर अपना नया प्रोफाइल बनाया। साहिल ने अपना नाम अर्जुन रखा और अल्ताफ सोशल मीडिया पर राज बन गया। साहिल कार के शोरूम में हेल्पर का काम करता था जबकि अल्ताफ घरों में रंगाई पुताई का काम करता था।

दोनों ने हिंदू लड़कियों से दोस्ती की, उनका शारीरिक शोषण किया लेकिन जब लड़कियों को साहिल और अल्ताफ की असलियत पता लगी तो उन्होंने पुलिस में शिकायत की। अब शाहिल और अल्ताफ पुलिस की गिरफ्त में हैं।
ALSO READ: भोपाल Love Jihad कांड में राष्‍ट्रीय महिला आयोग की एंट्री, जांच को मिलेगा नया एंगल, क्‍या है दुष्‍कर्म और ब्‍लैकमेल का खेल?
कौन है अनवर कादरी : लव जिहाद फंडिंग में जिस कांग्रेसी पार्षद अनवर कादरी का नाम सामने आया है। उसका विवादों से पुराना नाता रहा है, वह कई बार जेल जा चुका है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान लोगों से पाकिस्तान के पक्ष में नारे लगवा चुका है। उसकी क्राइम फाइल इतनी लंबी चौड़ी है कि कादरी के नाम के साथ डकैत लिखा जाता है लेकिन इस बार उसने हिंदू लड़कियों की जिंदगियों पर डाका डाला है। अब मध्य प्रदेश सरकार उसे सबक सिखाने की तैयारी में है। अनवर कादरी पर कैसे शिकंजा कस रहा है। अनवर कादरी अभी इंदौर का कांग्रेस पार्षद है। 1997 में उसके खिलाफ डकैती का केस दर्ज हुआ था इसीलिए कादरी के नाम के साथ डकैत जुड़ गया है। अनवर कादरी पर कुल 18 केस दर्ज हैं, जिनमें दंगा, हत्या की कोशिश, सांप्रदायिक तनाव, लोगों पर हमला, हिंसा फैलाना और धार्मिक स्थानों पर अटैक जैसे मामले शामिल हैं। अपने खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद अनवर कादरी फरार है। इंदौर पुलिस ने अनवर कादरी के खिलाफ NSA भी लगाया गया है। साथ ही उसपर इनाम भी घोषित कर दिया है। 13 जून को पुलिस ने साहिल शेख और अल्ताफ को गिरफ्तार किया। उनसे पूछताछ के बाद 16 जून को बाणगंगा थाना पुलिस ने अनवर कादरी के खिलाफ केस दर्ज किया। इंदौर पुलिस को शक है कि अनवर कादरी ने इन दो युवकों को ही नहीं, और लड़कों को भी इस काम के लिए फंडिंग की थी।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

UP : साइबर ठगों ने की 31 लाख से ज्‍यादा की ठगी, शेयर बाजार में मुनाफे का दिया लालच