Publish Date: Tue, 07 Jun 2022 (21:28 IST)
Updated Date: Tue, 07 Jun 2022 (21:34 IST)
इंदौर। ऑनलाइन गेम की लत ने फिर एक जान ले ली। 23 साल के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने सुसाइड नोट भी लिखा जिसमें ऑनलाइन गेम में रुपए हारने की बात लिखी है। उसे लूडो खेलने की लत थी जिसमें वह पैसे हार गया था। उस पर कर्ज भी हो गया था जिसके चलते वह तनाव में था।
मृतक का नाम बसंत पिता देवदास (23) है। बसंत मूल रूप से हिंगोली (महाराष्ट्र) का रहने वाला था। इंदौर में वह अपने जीजा पिंटू के आजाद नगर स्थित घर में रहता था। वह निजी कंपनी में काम करता था। उसे ऑनलाइन लूडो खेलने की लत थी। ऑनलाइन गेम में वह रुपए हार गया था और इसके बाद से वह तनाव में था।
दोपहर में जब बहन बैंक गई थी तो उसने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उसने रुपए हारने की बात लिखी है। पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि वह करीब 17 हजार रुपए हार गया था।