Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सड़क पर चलती महिलाओं की जेब में चिट्ठी डाल देता है ये अनजान शख्‍स, करता है ऐसी ‘गंदी बात’

Advertiesment
हमें फॉलो करें सड़क पर चलती महिलाओं की जेब में चिट्ठी डाल देता है ये अनजान शख्‍स, करता है ऐसी ‘गंदी बात’
, मंगलवार, 19 अक्टूबर 2021 (12:48 IST)
दुनिया में कई तरह के सनकी लोग होते हैं, लेकिन कुछ सनकी ऐसे होते हैं जो सारी हदें पार कर देते हैं।
आजकल सोशल मीडि‍या में एक ऐसे ही सनकी आदमी की खबर चर्चा का विषय है।

दरअसल, ब्रिटेन के ग्लेनथ्रोत्स की रहने वाली 21 साल की चैनीस विल्सन अपनी बेटी और भतीजी के साथ सड़क पर जा रही थीं। पीछे से एक अनजान शख्स आता है और चैनीस को छूते हुए निकल जाता है।

उन्होंने कुछ देर बाद जब देखा तो पाया कि उनकी जेब में एक चिट्ठी पड़ी हुई है। द मिरर वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक चैनीस बस पकड़ने दो बच्चों के साथ जा रही थीं। उनके बगल से एक शख्स निकला और उनके पीछे छूते हुए उनकी जेब में एक चिट्ठी डाल दी। महिला ने जब चिट्ठी में पढ़ा तो उसमें उस शख्स का नाम, उसका नंबर लिखा था और उसमें उसने सवाल किया था कि क्या वो उसके साथ संबंध बनाएगी?

इतना ही नहीं, उसने नोटिस कि शख्स उसे फॉलो कर रहा है। वो पीछे आ रहा था। महिला ने फेसबुक पर इस पूरी घटना से जुड़ा पोस्ट लिखा और अन्य महिलाओं को सचेत किया। उसने पुलिस में भी घटना की शिकायत की है जिसके बाद जांच जारी है।

आजकल इस तरह की घटनाएं कई महिलाओं के साथ हो रही है। जिसका चर्चा सोशल मीड‍िया में हो रहा है। पुलिस इस अनजान शख्‍स की तलाश भी कर रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मध्यप्रदेश के धार में जुलूस निकालने को लेकर विवाद, पुलिस ने किया लाठीचार्ज