Publish Date: Sat, 08 May 2021 (12:24 IST)
Updated Date: Sat, 08 May 2021 (12:26 IST)
दुनिया में अजीबोगरीब वृक्ष, पेड़ या पौधे पाए जाते हैं। पेड़ हमारे जीवन को संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनके होने से ही ऑक्सीजन है और इनके होने से ही जीवन भी है। पेड़ का काटा जाना जीवन को नष्ट करना है। आओ जानते हैं ड्रैगन ब्लड ट्री की रोचक बातें।
1. ड्रैगन वृक्ष को जीवित जीवाश्म इसीलिए माना जाता है, क्योंकि जब इसे काटा जाता है तो इसमें से खून की तरह लाल रंग का रस निकलता है। अगर इस पेड़ की डाली टूट जाए तो भी पेड़ से खून बहने लगता है।
दूसरे पेड़ों को काटने पर सफेद और पीला गोंद निकलता है, लेकिन इस पेड़ में लाल रंग निकलता है।
2. इस वृक्ष का आधार चौड़ा, मध्य भाग संकरा और ऊपर का भाग किसी छतरी की तरह तना हुआ है। इसी कारण यह भाग ऐसा लगता है कि सैंकड़ों पेड़ उगकर एकसाथ बंध गए हो।
3. अफ्रीका के उत्तरी पश्चिमी तट पर कैनरी आयलैंड स्थित है, इस वृक्ष को देखने के लिए विश्वभर से लोग आते हैं। लेकिन इसे ड्रैगन ट्री क्यों कहा जाता है यह समझ से परे है। इस पेड़ को किआट मुकवा, मुनिंगा और ब्लडवुड ट्री के नाम से जाना जाता है।
5. स्थानीय लोग पेड़ के रंग का उपयोग अपनी चीजों को रंगने के लिए करते हैं, जबकि कुछ लोग इसे जादुई रंग भी कहते हैं क्योंकि इंसान के खून में होने वाली बीमारियां इस पेड़ के खून से ठीक होने की मान्यता भी प्रचलित है।