Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'Kiss Street' में क्यों आते हैं दुनियाभर के लोग 'किस' करने?

हमें फॉलो करें 'Kiss Street' में क्यों आते हैं दुनियाभर के लोग 'किस' करने?
Kiss Street: दुनिया में एक ऐसी जगह हैं जहां पर दुनियभार के कपल्स किस करने यानी एक दूसरे का चुंबन लेने के लिए आते हैं। आखिर वो ऐसा क्यों करते हैं? आपको जानकर आश्चर्य होगा कि यहां पर एक विशेष जगह खड़े होकर किस करने के लिए लंबी लंबी कतारे लगती है। आखिर ऐसा क्या है इस जगह पर जो लोग सिर्फ एक किस करने के लिए यहां लाइन में लगे रहते हैं। लोग इसे क्यों 'किस स्ट्रीट' कहते हैं?

क्या है मान्यता : दरअसल, प्यार लोगों से क्या-क्या नहीं करवाता है। दुनिया प्यार में असुक्षा को लेकर भी बहुत चिंतित है, क्योंकि आजकल चट मंगनी, पट ब्याह और झट तलाक जो होने लगे हैं। ऐसी मान्यता है कि यहां आकर किस करने से कम से कम कपल 15 सालों तक तो साथ में रहकर खुश रहते हैं। अक्सर लोग वेलेंटाइन डे के मौके पर यहां आते हैं।

कहां है यह जगह : यह जगह सेंट्रल मेक्सिको के गुआनाजुआतो में है। यहां एक छोटी सी गली है जिसे 'किस स्ट्रीट' कहते हैं जहां किस करने के लिए लोग लाइन लगाकर बेसब्री से अपने नंबर का इंतजार करते हैं।
webdunia
क्या है इसके पीछे की कहानी : हर मान्यता के पीछे एक कहानी जरूर होती है। कहते हैं कि दो प्यार करने वाले रहते थे जो एक एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करते थे। लड़के का नाम लुईस और लड़की का नाम डोना कार्मेन था। लड़की डोना अमीर घराने से और लड़का लुईस गरीब परिवार से था। लड़के ने लड़की से मिलने के लिए लड़की के घर के पास ही एक कमरा किराए से ले लिया। वहीं पर वे दोनों देर रात तक मिला करते थे और इसी के पास की गली में ही किस किया करते थे।

फिर एक दिन लड़की के परिवार के लोगों को इस बात का पता लग गया। उन्होंने लड़की को बहुत डांट लगाई और उससे मिलने से मना कर दिया, लेकिन प्यार कहां किसी की सुनता है। लड़की फिर भी मिलने जाती थी। तब लड़की के पिता को गुस्सा आया और उसने लड़की की हत्या कर दी। लड़की को बचाने के चक्कर में लड़के ने बालकनी से छलांग लगा दी थी। लड़के की कूदने से गर्दन टूट गई थी। इस किस्से ने लोगों को बहुत भावुक कर दिया और उन दोनों की याद में लोग यहां किस करने आने लगे। कुछ लोग उस खिड़की पर ताले भी लगाते हैं जिस कमरे में लड़की रहा करती थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इस रहस्यमयी झील को जानने जो भी गया वो कभी वापस नहीं लौट सका