Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

DNA Test में फेल हो गई ये लड़की, नहीं चला पूर्वजों का पता, खुद के बारे में जानकर हैरान रह गई!

हमें फॉलो करें DNA Test में फेल हो गई ये लड़की, नहीं चला पूर्वजों का पता, खुद के बारे में जानकर हैरान रह गई!
, सोमवार, 11 अक्टूबर 2021 (17:40 IST)
इंग्लैंड की रहने वाली 23 साल की लिडिया एलेन तब दंग रह गईं जब उन्होंने अपना ऑनलाइन डीएनए टेस्ट का रिजल्ट देखा। पूर्वजों की फैमिली ट्री में उन्हें उनका ही नाम नहीं दिखाई दिया तो....

सभी के मन में यह इच्‍छा होती है कि वो अपने पूर्वजों के बारे में पता लगाए कि वे आखि‍र कौन थे। आमतौर पर हमें अपने दादा या पर-दादा के पहले की पीढ़ी के बारे में कोई जानकारी नहीं होती है। इंग्लैंड की एक युवती अपने पूर्वजों के बारे में यही जानकारी चाहती थी, इस वजह से उसने वेबसाइट पर ऑनलाइन डीएनए टेस्ट लिया। मगर टेस्ट के बाद जो नतीजे आए उसे देखकर वो दंग रह गई।

दरअसल, लिडिया एलेन जब कॉलेज में एडमिशन लेने वाली थीं तब उन्हें अपने मेडिकल रिकॉर्ड्स की जरूरत पड़ी। उस वक्त उनकी नजर बच्चों को लगने वाली एमएमआर वैक्सीन के सर्टिफिकेट पर गई। सर्टिफिकेट में वैक्सीन लगने की डेट जुलाई 1997 लिखी थी, जबकि लिडिया का जन्म मई 1998 में हुआ था। लिडिया ये देखकर हैरान हुई। जब उसने अपने माता-पिता से इसके बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि गलत छपाई के कारण ऐसा हुआ होगा। लिडिया ने भी इस बात को अनदेखा कर दिया।

एक वेबसाइट से बात करते हुए लिडिया ने कहा कि इस घटना के कुछ साल बाद उसने अपने जन्मदिन के मौके पर एन्सिस्ट्री (Ancestry) नाम की वेबसाइट के डीएनए टेस्ट को पूरा करने का प्लान बनाया। इस वेबसाइट पर कई सवालों के जवाब देने से ये आपको मोटे तौर पर आपके पूर्वजों के बारे में और उनकी लोकेशन के बारे में बताती है। लिडिया ने कहा कि वो ऐसा कर के खुद को गिफ्ट देना चाहती थी और परिवार के लिए एक फैमिली ट्री तैयार करना चाहती थी।

लिडिया के नतीजों के अनुसार उनके 34 फीसदी जीन्स इंग्लैंड और नॉर्थवेस्ट यूरोप  से थे। नॉर्थ वेस्ट इंग्लैंड प्रमुख रूप से टेस्ट में दर्शाया गया था। इन नतीजों को देखकर वो एक्साइटेड हुई और उसने उसी वेबसाइट पर फैमिली ट्री (Family Tree) बनाने का निर्णय लिया।

इसके बाद जो नतीजा वेबसाइट पर नजर आया उसे देखकर लिडिया हैरान हो गई। लिडिया ने कहा- “मैंने अपना रिजल्ट देखा जिसमें बताया गया था कि मैं मूल रूप से ब्रिटेन की हूं। मगर जब मैंने फैमिली ट्री बनाने के लिए वेबसाइट पर अपना नाम और जन्मदिन डाला तो उसमें ये दिखाने लगा कि मेरे पूर्वजों की लिस्ट में मेरे नाम की कोई भी लड़की नहीं और ना ही जन्मदिन सेम है। मैं ये देखकर हैरान हुई। उसमें मेरे नाम के कुछ लोग थे, मगर उनका जन्मदिन अलग था। ये देखकर मैं खुद पर सवाल करने लगी। मुझे लगा कि अगर ये मेरे पूर्वज नहीं हैं तो मैं किसकी वंशज हूं। मैं अपने अस्तित्व पर सवाल करने लगी”

अब लिडिया आखिरकार ये मानने को तैयार हो गईं कि एंसिट्री वेबसाइट पर उनका रिकॉर्ड इसलिए नहीं होगा क्योंकि ना ही वो कहीं शिफ्ट हुई हैं और ना ही उनकी अभी तक शादी हुई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुझ पर हमला करो, लेकिन तिरंगे का अपमान मत करो : संजय सिंह