Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

एक दिन में 14 कैन एनर्जी ड्रिंक पीती थी ये लड़की, इसके बाद क्‍या हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान

हमें फॉलो करें एक दिन में 14 कैन एनर्जी ड्रिंक पीती थी ये लड़की, इसके बाद क्‍या हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान
, सोमवार, 27 सितम्बर 2021 (15:36 IST)
आजकल खुद को चुस्‍त दुरस्‍त रखने के लिए तरह तरह के उपक्रम करते हैं, ऐसे में उनकी सेहत को फायदा तो होता है, लेकिन कई बार यह भारी पड़ जाता है।

एनर्जी ड्रिंक्स की शौकीन एक लड़की के साथ ऐसा ही कुछ हुआ। एनर्जी ड्रिंक्‍स की इस लत ने उसे अस्पताल पहुंचा दिया।

दरसअल, इस लड़की को Red Bull नाम का एनर्जी ड्र‍िंक पीने की लत थी। वो दिन में 12 कैन एनर्जी ड्रिंक आराम से पी जाती थी। एक दिन उसकी इस आदत ने लड़की का बुरा हाल कर दिया। यह लड़की स्विट्ज़रलैंड के जूरिख में रहती है।

17 साल की लड़की मैस्चा को Red Bull नाम का एनर्जी ड्रिंक पीने का खासा शौक था। ये शौक लत में बदल गया और लड़की दिन में 12 कैन रेड बुल के आराम से पी जाती थी। एक दिन वो अपने स्कूल में वोकेशनल ट्रेनिंग के दौरान बेहोश हो गई। जब उसे अस्पताल ले जाया गया, तो पता चला कि उसे हार्ट क्रैंप्स आए थे। इन क्रैंप्स की वजह लड़की का एनर्जी ड्रिंक्स को लेकर एडिक्शन था।

मैस्चा ने स्कूल में बेहोशी के बाद अस्पताल में भर्ती होकर एक TikTok Video शेयर किया है। 17 साल की मैस्चा के हाथ में रेड बुल का एक कैन है और वो अस्पताल के बिस्तर पर लेटी हुई हैं। उन्होंने इसके साथ एक कैप्शन भी लिखा है- ‘इसे बहुत ज्यादा एंजॉय मत करिए’ लड़की ने बताया है कि उसने खुद अपने डॉक्टर को बताया कि वो दिन में 12-14 कैन एनर्जी ड्रिंक के पी जाती थी। डॉक्टर्स ने उसे बताया कि उसका एडिक्शन ही उसके अस्पताल में भर्ती होने की मुख्य वजह है।

मैस्चा ने एनर्जी ड्रिंक के लिए अपना प्यार जताते हुए कहा कि उसका दिन सिगरेट और रेड बुल के साथ शुरू होता था, फिर काम के बीच ब्रेक में वो इसे पीती थी और शाम को अपने दोस्तों के साथ भी वो रेड बुल पीना पसंद करती थी।

अपने साथ हुई इस घटना के बाद लड़की ने एनर्जी ड्रिंक पीने की आदत पर थोड़ी लगाम लगाई है, हालांकि ये अब भी खत्म नहीं हो पाई है। अब लड़की ने लोगों को सलाह दी है कि इसे अपनी आदत मत बनाइए। इस तरह के ड्रिंक आपके दिल के लिए खतरनाक होते हैं और ये आपकी ज़िंदगी को खतरे में डाल सकते हैं। फोटो: सोशल मीडि‍या

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ओवैसी के खिलाफ कोविड ​​​​मानदंडों का उल्लंघन करने का आरोप, एफआईआर दर्ज