Publish Date: Mon, 27 Sep 2021 (15:25 IST)
Updated Date: Mon, 27 Sep 2021 (15:29 IST)
प्रयागराज में अपनी रैली में कथित तौर पर कोविड 19 नियमों का उल्लंघन करने के लिए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिला प्रशासन ने कहा है कि उन्होंने केवल 100 लोगों के इकट्ठा होने की अनुमति दी थी, हालांकि ओवैसी की रैली में कहीं ज्यादा लोग शामिल हुए, जो कोरोनोवायरस महामारी को देखते हुए दिशा-निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन है।
ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम उत्तरप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। यह तीसरी प्राथमिकी है, जो हैदराबाद से लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ उत्तरप्रदेश में उनकी जनसभा के संबंध में दर्ज की गई है।