Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कमाल! 300 मैच के बाद भी Tinder पर नहीं मिली पसंद की लड़की, इस शख्‍स ने बना डाला खुद का सोशल ऐप

हमें फॉलो करें कमाल! 300 मैच के बाद भी Tinder पर नहीं मिली पसंद की लड़की, इस शख्‍स ने बना डाला खुद का सोशल ऐप
, गुरुवार, 20 जनवरी 2022 (17:07 IST)
आवश्‍यकता अविष्‍कार की जननी है। शायद ये कहावत इस शख्‍स पर फबती है। ये शख्‍स Tinder Dating App पर अपने लिए पार्टनर खोज रहा था, लेकिन 300 मैच के बाद भी उसे उसके पसंद की लड़की नहीं मिली, वो झल्‍ला गया बुरी तरह से। अंत में उसने फैसला किया कि वो खुद का एक डेटिंग ऐप बनाएगा। और उसने ऐसा कर दिखाया।

31 साल के एक शख्स ने सालों तक Tinder पर अपने लिए लड़की ढूंढी, लेकिन 300 मैच के बावजूद उसे अपने लिए डेट नहीं मिल सकी। आखिरकार उसने एक अलग ही रास्ता ढूंढ निकाला।

बहुत से लोग अपने लिए डेटिंग ऐप पर पार्टनर की तलाश में रहते हैं। कुछ लोगों को अपने लिए फटाफट मैच मिल जाते हैं तो कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें सालों लग जाते हैं अपने लिए परफेक्ट पार्टनर की तलाश करने में।
एक ऐसे ही ब्रिटिश शख्स को जब Tinder Dating App पर अपने लिए 300 मैच के बाद भी लड़की नहीं मिली, तो उसने अपना खुद का सोशल ऐप लॉन्च कर दिया।

मीडि‍या रिपोर्ट के मुताबिक 31 साल के जोश वुड ने 20-22 की उम्र में अपने फोन पर टिंडर का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया था। लंदन में रहने वाले जोश इसके कुछ सबसे पहले यूज़र्स में शुमार थे।

उन्होंने टिंडर के अलावा Hinge और Bumble पर भी अपने लिए डेट तलाशने की कोशिश की, लेकिन उन्हें कोई भी रियल लाइफ डेट नहीं मिली। आखिरकार उन्हें खुद को लिए बेहद पारंपरिक तरीके से लड़की की तलाश करनी पड़ी।

जोश ने मीडि‍या को बताया कि वे सालों तक डेटिंग ऐप पर पार्टनर तलाश करते रहे। करीब 300 प्रोफाइल से मैच होने के बाद भी उन्हें असल ज़िंदगी में पार्टनर नही मिला। लंदन आने के बाद भी वे साल भर अपने लिए डेट की तलाश में रहे, लेकिन उन्हें लड़कियों से जवाब तक नहीं मिलता था।

जोश बताते हैं कि इतनी आसानी ज्यादा ऑप्शन मिल जाने की सुविधा ने लोगों को काफी चुनिंदा बना दिया है। उन्हें अपने लिए लड़की ऐप पर तो नहीं मिली, लेकिन चेल्सिया के उन्हें पहली बार एक क्लब में मिलीं और तब से वे उनके साथ हैं।

जोश ने अपने कामयाब रिश्ते से प्रेरित होकर Bloc नाम का एक ऐप बनाया, जो सोशल ईवेंट्स को कैच करता है और इससे लोग डेटिंग भी कर सकते हैं।

ऐप स्टेडियम, रेस्टोरेंट, बार और ऐसी सोशल गेदरिंग वाली जगहों को दिखाता है, जिनमें से आप अपनी पसंदीदा जगह चेकइन कर सकते हैं। इन जगहों पर जाने वाले दूसरे लोगों से यूज़र की मुलाकात होती है और उनकी मुलाकात अपने पार्टनर से भी हो सकती है, जैसे खुद जोश की हुई। उनके इस ऐप को कुल 2 लाख लोग इस्तेमाल करते हैं

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सपा को झटका, जेवर से गठबंधन प्रत्याशी भड़ाना का चुनाव लड़ने से इंकार