Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पेट खराब था फि‍र भी डि‍नर के लिए पहुंच गई ब्‍वॉयफ्रेंड के घर, खाने के बाद कमरे में ही कर दी पॉटी!

हमें फॉलो करें पेट खराब था फि‍र भी डि‍नर के लिए पहुंच गई ब्‍वॉयफ्रेंड के घर, खाने के बाद कमरे में ही कर दी पॉटी!
, शनिवार, 4 दिसंबर 2021 (17:18 IST)
अमेरिका के पिट्सबर्ग की रहने वाली केनेडी यूरिच ने टिकटॉक पर एक अजीबोगरीब किस्सा शेयर किया है। डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने अपने प्रेमी के साथ डेट के दौरान कुछ ऐसा कर दिया जिसके बारे में ना उसने सोचा था, ना प्रेमी ने और ना ही व्यूअर्स ने जिन्होंने केनेडी के वीडियो को देखते ही हैरानी जताई। दरअसल, महिला ने डेट पर ही अपने बॉयफ्रेंड के कमरे में पॉटी कर दी।

अमेरिका की एक महिला का यह अनुभव जानकर लोग दंग हो जा रहे हैं। महिला का पेट खराब होने के बावजूद भी वो एक शख्स के घर डिनर पर पहुंच गई जिसे वो डेट कर रही थीं। मगर डिनर के बाद कुछ ऐसा हो गया जिसके चलते महिला बेहद शर्मिंदा हो गई।

केनेडी ने बताया कि एक दिन उनका पेट काफी खराब था और वो बीमार मेहसूस कर रही थीं जब उनके प्रेमी ने उन्हें डिनर डेट  पर आमंत्रित किया। पहले तो केनेडी ने मना कर दिया मगर जब बॉयफ्रेंड ने कहा कि वो उनकी तबीयत के हिसाब से एक खास सूप बनाएंगे और उनका ख्याल रखेंगे तो केनेडी चली गईं। टिकटॉक वीडियो में केनेडी ने बताया कि उनका पेट बहुत कमजोर था उसके बावजूद उन्होंने मसालेदार सूप पी लिया।

सूप पीने के बाद उन्हें उल्टी होने लगी और जब वो कमरे की जमीन पर एक बाल्टी में उल्टी करने के लिए झुकी थीं तो उन्हें मेहसूस हुआ कि उन्हें फार्ट होगी। मगर फार्ट के साथ ही उन्हें पॉटी हो गई। उनकी पैंट के सहारे वो बाहर निकल आई और जमीन पर गिर गई। उन्हें जैसे ही महसूस हुआ कि गड़बड़ हो चुकी है वैसे ही वो बाथरूम में भागीं।

इस बीच बॉयफ्रेंड को जमीन पर गिरी पॉटी देखकर लगा कि बाहर से जूतों के जरिए कीचड़ अंदर आ गया है। उसे उन्होंने पैरों से साफ करने की कोशिश की तभी पॉटी उनके पैर में चिपक गई। ये नजारा देखते ही उसके होश उड़ गए और वो शर्म से लाल हो गई। हालांकि उसके बॉयफ्रेंड ने स्थिति को संभालते हुए कमरे की सफाई कर दी।

टिकटॉक पर लोग महिला के वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। लोगों ने कहा कि महिला को उस शख्स से तुरंत शादी कर लेनी चाहिए क्योंकि वो उसका हमेशा ही ख्याल रखेगा। जबकि एक शख्स ने कहा कि फार्ट पर कभी विश्वास नहीं करना चाहिए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

108 मेगापिक्सल कैमरे वाला होगा Samsung Galaxy A73, लांच से पहले फीचर्स लीक, जानिए कीमत