Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

5121 वर्ष पुरानी बियर फैक्ट्री मिली, 22400 लीटर के करीब बनती थी शराब

हमें फॉलो करें 5121 वर्ष पुरानी बियर फैक्ट्री मिली, 22400 लीटर के करीब बनती थी शराब
जानिए विश्‍व की सबसे पुरानी शराब फैक्ट्री के बारे में। जी हां, अब तक तो यही कहा जा रहा है कि हाल ही में मिली यह शराब या बियर की फैक्ट्री लगभग 5000 साल पुरानी है। आओ जानते हैं कि कहां पर मिली है यह शराब की फैक्ट्री और क्या है इसकी खासियत।
 
 
दरअसल, इस फैक्ट्री को ढूंढ निकाला है दुनिया के प्राचीन देश मिस्र के शहर एबिडॉस में। बताया जा रहा है कि अब तक खोजी गई यह दुनिया की सबसे प्राचीन फैक्ट्री है। यह फैक्ट्री 3100 बीसी अर्थात लगभग 5121 वर्ष पुरानी है। हो सकता है कि दुनिया में इससे भी कहीं ज्यादा पुरानी कोई फैक्ट्री हो लेकिन उसे अभी तक ढूंढा नहीं गया हो क्योंकि दुनिया में शराब पीने का प्रचलन तो इससे भी पुराना है। दुनिया की कई प्राचीन सभ्यताओं के बारे में अभी भी रहस्य बरकरार है। खोजकर्ता मानते हैं कि हमारे आज के आधुनिक युग से कहीं ज्यादा विकसित थी प्राचीन सभ्यताएं।
 
हाल ही में इजिप्ट के पुरातत्व विभाग को खुदाई में एक ऐसी बियर फैक्ट्री मिली है, जिसे दुनिया की सबसे पुरानी बियर फैक्ट्री माना जा रहा है। संभवत: यहां राज परिवार के लिए घड़ों में बनती होगी शराब। यह फैक्ट्री मिली है पुराने इजिप्ट के शहर एबिडॉस में।
 
इजिप्ट में खुदाई के दौरान पुरातत्व विभाग ने भूमि के नीचे दबा शराब बनाने का पुराना ठेका ढूंढ निकाला। जब पुरातत्व विभाग ने इसे देखा तो पहले तो वे कुछ समझ नहीं पाए लेकिन बाद में वह दंग रह गए, क्योंकि वह जान गए थे कि उन्होंने दुनिया की सबसे पुरानी बियर फैक्ट्री को ढूंढ़ निकाला था।
 
खबरों के अनुसार शराब की इस फैक्ट्री को इजिप्ट के शहर एबिडॉस में सोहाग गवर्नोरेट के पास ढूंढा गया है। इजिप्ट की टूरिज्म और एन्टीक मिनिस्ट्री ने बताया कि यह साइट 3100 बीसी के दौरान की हो सकती है। इस खुदाई को डॉ. मैथ्यू एडम्स लीड कर रहे थे। उनके मुताबिक, यहां इजिप्ट के राजाओं के लिए बियर बनाई जाती थी। तब घड़ों में बनती थी शराब या बियर।  
 
आश्चर्य की बात तो यह है कि इस फैक्ट्री में एक भट्टी है जहां लगभग 22 हजार 400 लीटर के करीब शराब बनती होगी, क्योंकि साइट से मिट्टी के 320 घड़े भी मिले हैं। माना जा रहा है कि शराब को इन्हीं घड़ों में तैयार किया जाता रहा होगा। इन घड़ों से अनुमान लगाया जा सकता है कि कितनी शराब बनती होगी। इतनी शराब तो केवल राज परिवार ही नहीं पीता होगा। संभवत: यह राज परिवार से जुड़े अन्य लोगों के लिए भी बनाई जाती होगी।
 
रिपोर्ट के अनुसार शराब की यह फैक्ट्री काफी बड़े इलाके में फैली हुई थी और इसमें 8 सेक्शंस थे। इसके हर सेक्शन में 40 घड़े मिले हैं, जिनमें अनाज और पानी को मिट्टी के घड़ों में गर्म करने के बाद सड़ाया जाता होगा। फिर उन्हें छान कर उसी से बियर बनाई जाती होगी।
 
उल्लेखनीय है कि यह साइट नरमेर राजा के दौर की बताई जा रही है जिन्होंने 5000 साल पहले इजिप्ट में राज किया था। उनका महल इस साइट के पास ही था।

-एजेंसी

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एक्सप्लेनर:12 महीने की ऊंचाई पर महंगाई,11 महीने में पेट्रोल-डीजल 20,10 महीने में रसोई गैस 200 और खाद्य तेल 40-50 रु लीटर हुआ महंगा