Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इंदौर का विकास

हमें फॉलो करें इंदौर का विकास
webdunia

अपना इंदौर

जीवन में अनेक तिथियां महत्वपूर्ण होती हैं, जिनका सदैव स्मरण करते रहते हैं। यहां नगर के विकास क्रम की वे तिथियां दी जा रही हैं, जो सार्वदेशिक महत्व की हैं। संभव है कि इनके साथ ही और भी तिथियां हों, जो नगर के लिए महत्वपूर्ण हैं और यहां सम्मिलित नहीं हो सकी हों।

webdunia


 
  • 1733 इंदौर जिला होलकर राज्य को प्राप्त हुआ।
  • 1741 इंद्रेश्वर महादेव मंदिर की स्थापना।
  • 1801 धार के सेनापति द्वारा भयंकर लूटमार।
  • 1818 इंदौर होलकर राज्य की राजधानी बना, महाराजा शिवाजीराव हाईस्कूल की स्थापना।
  • 1841 रेसीडेंसी स्कूल की स्थापना।
  • 1843 इंदौर मदरसे की स्थापना।
  • 1844 महाराजा तुकोजीराव द्वितीय ने राज्य-सिंहासन ग्रहण किया।
  • 1848 प्रथम अस्पताल की स्थापना एवं 'मालवा अखबार' का हिन्दी, उर्दू में प्रकाशन।
  • 1854 जनरल लाइब्रेरी की स्थापना।
  • 1863 मराठी 'वृत्त लहरी' साप्ताहिक का प्रकाशन।
  • 1866 शासन द्वारा प्रथम कपड़ा मिल की स्थापना।
  • 1868 इंदौर नगर पालिका की स्थापना।
  • 1874 प्रथम जच्चा केंद्र की स्थापना।
webdunia

 
  • 1875 इंदौर में रेलवे का आगमन, संयोगिता गंज हाईस्कूल की स्थापना।
  • 1876 वेधशाला की स्थापना।
  • 1878 किंग एडवर्ड मेडिकल स्कूल की स्थापना।
  • 1885 डेली कॉलेज की स्थापना।
  • 1887 क्रिश्चियन कॉलेज की स्थापना।
  • 1891 तुकोजीराव होलकर कॉलेज की स्थापना।
  • 1896 गणपति उत्सव का प्रारंभ।
  • 1902 बाल विनय मंदिर की स्थापना, तिलोकचंद जैन हाईस्कूल की स्थापना।
  • 1907 बिजलीघर का आरंभ, ज्ञानसागर मंडल की स्थापना।
  • 1908 लोकमान्य तिलक की गिरफ्तारी पर दशहरा मैदान में विरोध सभा एवं छात्रों की प्रथम हड़ताल, होलकर राजवंश के अंतिम इंदौर नरेश महाराजा यशवंतराव का जन्म 6 सितंबर (डोल ग्यारस) को।
webdunia

 
1909 म्यु. एक्ट को स्वीकृति, मालवा युनाइटेड मिल, इंदौर परस्पर सहकारी पेढ़ी, फायर ब्रिगेड की स्थापना।
1911 महाराजा तुकोजीराव अस्पताल की स्थापना।
1913 चंद्रावती महाविद्यालय एवं अहिल्याश्रम की स्थापना।
1915 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का प्रथम आगमन एवं म.भा. हिन्दी साहित्य समिति का गांधीजी द्वारा शिलान्यास, 'मल्हारी मार्तंड' एवं 'मालव मयूर' का प्रकाशन।
1916 नगर विकास की डॉ. पैट्रिक गिडीस की योजना, इंदौर प्रीमियर को ऑपरेटिव बैंक की स्थापना, हुकुमचंद मिल की स्थापना।
1919 स्वदेशी मिल की स्थापना।
1920 इंदौर छावनी की प्रथम कांग्रेस कमेटी की स्थापना, श्री अर्जुनलाल सेठी द्वारा।
1922 मालव कन्या विद्यालय (लेडी रीडिंग स्कूल स्थापना), मल्हाराश्रम की स्थापना, होलकर राज्य प्रजा परिषद का प्रथम अधिवेशन एवं नेताओं का इंदौर राज्य से निर्वासन, कल्याण मिल की स्थापना।
1924 प्लांट इंस्टीट्‌यूट की स्थापना, गुजराती समाज की स्थापना। भंडारी (होप) मिल, राजकुमार मिल की स्थापना।

webdunia

 
1925 अजायबघर की स्थापना।
1926 प्रथम मजदूर हड़ताल, श्री गुलजारीलाल नंदा का आगमन।
1927 स्कूल ऑफ आट्‌र्स की स्थापना, 'वीणा' का प्रकाशन।
1928 भंडारी मेटल वर्क्स की स्थापना।
1929 ड्रेनेज की व्यवस्था।
1930 प्रथम अखिल भारतीय हिन्दी पत्रकार सम्मेलन, खादी प्रदर्शनी।
1931 छावनी से 50 स्वयंसेवकों का जत्था असहयोग आंदोलन में शामिल होने गया।
1933 इंदौर मिल मजदूर संघ की स्थापना, मध्यप्रदेश के श्रममंत्री वी.वी. द्रविड़ एवं श्री कृष्णकांत व्यास का मजदूर संघ के प्रथम सभापति एवं मंत्री के रूप में निर्वाचन एवं श्री गुलजारीलाल नंदा की गतिविधियों पर सामूहिक रोक तथा श्री द्रविड़ द्वारा प्रथम फैक्टरी-एक्ट का मसौदा प्रस्तुत।

webdunia

 
1934 स्वदेशी वस्तुओं की प्रदर्शनी।
1935 गृह उद्योग प्रदर्शनी।
1936 राजकुमारसिंह आयुर्वेदिक कॉलेज की स्थापना।
1939 नागरिकों की कर-विरोधी प्रथमहड़ताल, इंदौर राज्य प्रजामंडल की स्थापना, यशवंत सागर की स्थापना।
1940 प्रजामंडल पत्रिका का प्रकाशन, नगर पालिका के प्रथम चुनाव।
1941 ऐतिहासिक मजदूर हड़ताल।
1942 प्रजामंडल को गैर कानूनी करार दिया जाना, होलकर नरेश महाराजा यशवंतराव की अमेरिका यात्रा से वापसी एवं प्रजामंडल के नेताओं की रिहाई।
1944 होलकर राज्य विधानसभा के चुनाव, म.भा. रियासत पत्रकार सम्मेलन।
1945 मैसूर में होलकर क्रिकेट टीम की रणजी ट्रॉफी मैच में शानदार विजय, पारी में शतकों का कीर्तिमान।
1946 उत्तरदायी शासन की होलकर राज्य से मांग 26 मई को आंदोलन, कल्याण मिल हॉकी टीम ने आगा खां कप टूर्नामेंट जीता, 'इंदौर समाचार' का प्रकाशन।

webdunia

 
1947 प्रजामंडल का राऊ सम्मेलन, होलकर राज्य का 14 अगस्त को भारत संघ में विलय, मंत्रिमंडल में प्रजामंडल के मंत्रियों का समावेश पूर्ण, उत्तरदायी शासन श्री खोड़े होलकर राज्य के प्रथम जनप्रिय मंत्रिमंडल के मुख्यमंत्री, अखिल भारतीय इतिहास मंडल की स्थापना एवं श्री राजगोपालाचार्य का आगमन।
1948 होलकर राज्य द्वारा मध्य भारत संघ में प्रवेश, मध्यभारत के प्रथम मंत्रिमंडल की शपथ विधि। ग्वालियर शरदकालीन राजधानी तथा इंदौर ग्रीष्मकालीन राजधानी रहेगी। महाराजा यशवंतराव अस्पताल की नींव केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री राजकुमारी अमृत कौर ने रखी।
1949 इंदौर पत्रकार संघ की स्थापना, ऑटोमेटिक टेलीफोन व्यवस्था का आरंभ, प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के कार्यालय की स्थापना।
1950 2 अक्टूबर को श्री वल्लभभाई पटेल द्वारा कस्तूरबा ग्राम का शिलान्यास, मालवा वनस्पति केमिकल्स लि. की स्थापना, अखिल भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस का अधिवेशन।
1951 अखिल भारतीय औद्योगिक प्रदर्शनी का राष्ट्रपति द्वारा उद्‌घाटन, मध्यभारत पत्रकार परिषद का अधिवेशन पं. बालकृष्ण शर्मा 'नवीन' द्वारा अध्यक्षता, 9वीं अखिल भारतीय लाइब्रेरी कांफ्रेंस का श्री श्रीप्रकाश द्वारा उद्‌घाटन। इंदौर जिले में भी पंचायतों के प्रथम निर्वाचन नव पंचायत विधान के अनुसार हुए।
1952 अखिल भारतीय कांग्रेस महासमिति का अधिवेशन, नगर में प्रथम स्वास्थ्य सप्ताह।
1953 प्रथम अखिल भारतीय संगीत सम्मेलन। लालबहादुर शास्त्री ब्रिज का उद्‌घाटन।
1955 अखिल भारतीय टेक्सटाइल कांफ्रेंस, द्वितीय अखिल भारतीय संगीत सम्मेलन। अखिल भारतीय बाल शिक्षा परिषद, ऑल इंडिया रेडियो की स्थापना। राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्रप्रसाद द्वारा महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज का उद्‌घाटन।

webdunia

 
1956. 30 अक्टूबर नगर निगम निर्माण की घोषणा, 1 नवंबर मध्यप्रदेश का निर्माण, नगर के प्रथम मेयर का चुनाव, 2 दिसंबर मध्यप्रदेश के राज्यपाल का स्वागत, 14 दिसंबर अधिवेशन अखिल भारतीय सर्जन परिषद। महाराजा यशवंतराव अस्पताल का केंद्रीय गृहमंत्री पं. गोविंद वल्लभ पंत द्वारा उद्‌घाटन। कर्नल सी.के. नायडू पद्‌मभूषण से अलंकृत। महात्मा गांधी प्रतिमा का अनावरण।
1957 अखिल भारतीय कांग्रेस का 62वां अधिवेशन। प्रदेश के राज्यपाल श्री पाटस्कर द्वारा लोकमान्य तिलक प्रतिमा का अनावरण। इंदौर नगर पालिका निगम में निर्वाचित परिषद के अभाव में प्रशासक की नियुक्ति। इंदौर नगर पालिका निगम द्वारा प्रथम स्वीमिंग पुल का उद्‌घाटन एवं विश्व तैराक श्री डाली नजीर का आगमन। नगर में फ्लू की बीमारी।
 
1958 नगर निगम परिषद में स्वराज्य के पश्चात बहुमत में प्रथम गैर कांग्रेसी परिषद एवं साइकल-कर की समाप्ति। 20 मार्च को वित्त मंत्री श्री मोरारजी देसाई द्वारा इंडस्ट्रियल ईस्टेट का उद्‌घाटन। 18 मई इंदौर-उज्जैन ब्रॉडगेज लाइन का शुभारंभ। 27 जुलाई मध्यप्रदेश स्वायत्त शासन संस्थाओं का प्रथम सम्मेलन। 13 अक्टूबर अखिल भारतीय शारीरिक शिक्षण परिषद का 22वां अधिवेशन। 3 नवंबर को प्रधानमंत्री पंडितनेहरू का आगमन एवं अखिल भारतीय हवाई प्रतियोगिता। श्रमिक बस्ती नेहरू नगर का उद्‌घाटन।
1959 दानवीर सर सेठ हुकुमचंद का स्वर्गवास। होलकर कॉलेज स्वर्ण-जयंती। 13 जून अखिल भारतीय प्राकृतिक चिकित्सक सम्मेलन। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री करमरकर द्वारा इंदौर की जल व्यवस्था का निरीक्षण। इंदौर कृषि महाविद्यालय का शुभारंभ। फरवरी में तृतीय अखिल भारतीय संगीत सम्मेलन। 11 नवंबर को प्रधानमंत्री पंडित नेहरू का इंदौर आगमन एवं बाल मेले का उद्‌घाटन। स्वामी प्रभानंद गिरिजी के मार्गदर्शन में अन्नापूर्णा मंदिर की स्थापना।

webdunia


 
1960 23 जून इंदौर परस्पर सहकारी बैंक का स्वर्ण महोत्सव। इंदौर नगर पालिका निगम की सीमा में 1 फरवरी से वृद्धि। 27 फरवरी प्रजा समाजवादी पार्टी का सम्मेलन। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट इंदौर शाखा के नए भवन का उद्‌घाटन। इंदौर में सिर पर मैला उठाने की समाप्ति। 24 जून आचार्य विनोबा भावे का इंदौर आगमन। अक्टूबर में श्री वीर वाचनालय की रजत जयंती। 15 नवंबर अखिल भारतीय दंत चिकित्सक एसोसिएशन का वार्षिक समारोह। 8 दिसंबर को राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्रप्रसाद का आगमन। 24 दिसंबर को उप राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का आगमन। पाकिस्तान क्रिकेट टीमका इंदौर में आगमन। 28 दिसंबर को इंदौर नेहरू स्टेडियम का मुख्यमंत्री डॉ. कैलाशनाथ काटजू द्वारा शिलान्यास। 20 जनवरी को अमेरिकन ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधियों का इंदौर आगमन। 21 मार्च को प्रो. मलकानी कमेटी का इंदौर आगमन। 9 जून को केंद्रीय उप रक्षामंत्री श्री सुरजीतसिंह मजीठिया द्वारा निगम स्वास्थ्य-संग्रहालय का उद्‌घाटन। 18 सितंबर को जापानी युवक प्रतिनिधिमंडल का आगमन।
1961 8 मई को मुख्यमंत्री डॉ. कैलाशनाथ काटजू द्वारा इंदौर रवींद्र नाट्‌यगृह का शिलान्यास। 10 जून को अखिल भारतीय आम-फल प्रदर्शनी। 5 दिसंबर को इंदौर नरेश श्रीमंत महाराजा यशवंतराव होलकर का स्वर्गवास। 29 दिसंबर को अखिल भारतीय सिख शिक्षा सम्मेलन।
1962 अखिल भारतीय मेडिकल कांफ्रेंस का जनवरी में अधिवेशन। 2 फरवरी को ओलिंपिक ज्योति का स्टेडियम स्थल पर स्वागत। इस वर्ष ओलिंपिक जबलपुर में हुए। मई 62 को चतुर्थ अखिल भारतीय संगीत सम्मेलन। 29 अक्टूबर को चीन विरोधी भव्य प्रदर्शन, नगर निगम के तत्वावधान में। हिरोशिमा (जापान) से आए हुए जापान शांति प्रतिनिधिमंडल का स्वागत।

webdunia



 
1963 23 मार्च को अखिल भारतीय मेयर कौंसिल की कार्यकारिणी की इंदौर में बैठक। 23 मार्चको पंजाब के मुख्यमंत्री श्री प्रतापसिंह कैरो का इंदौर आगमन। 24 नवंबर को भारतीय थल सेनाध्यक्ष जनरल चौधरी का आगमन। 26 नवंबर मुख्यमंत्री पंडित द्वारकाप्रसाद मिश्र का नागरिक सम्मान। 23 दिसंबर को भारत के उप राष्ट्रपति डॉ. जाकिर हुसैन द्वारा नेहरू स्टेडियम (कुश्ती एरिना) का उद्‌घाटन एवं उप राष्ट्रपति का नगर निगम द्वारा नागरिक अभिनंदन। सीमा सुरक्षा बल के केंद्रीय आयुध एवं युद्ध कौशल विद्यालय (सीएसडब्ल्यूटी) की स्थापना।
1964 1 मई को नगर में अंतरराष्ट्रीय लायंस क्लब के अधिवेशन के अवसर पर नगर के बालकों के मनोरंजनार्थ गांधी-हॉल उद्यान में लायंस क्लब की ओर से एक शेर बनाकर निगम को भेंट किया गया। 6 जून को स्व. जवाहरलाल नहेरू की अस्थियों को इंदौर लाया गया।
1965 24 जनवरी नगर निगम परिषद का निर्वाचन जिसमें बहुमत कांग्रेस को मिला। 21 फरवरी को प्रधानमंत्री श्री लालबहादुर शास्त्री का इंदौर आगमन (कस्तूरबा ग्राम गांधी शताब्दी समारोह के संबंध में)। 26 फरवरी को अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की अस्थियों को इंदौर लाया गया। इंदौर विश्वविद्यालय की स्थापना। 11 मार्च को अमर शहीद भगतसिंह की माताजी का इंदौर आगमन। इंदौर नगर में जलसंकट कावर्ष। 11 अप्रैल को जवाहर ज्योति का इंदौर आगमन। अमेरिकी छात्र प्रतिनिधिमंडल का इंदौर में अगस्त के प्रथम सप्ताह में आगमन। 20 अक्टूबर को पाकिस्तानी आक्रमण के समय राष्ट्रीय एकता दिवस पर नगर निगम ने वीर सिपाहियों के लिए उपहार एकत्रित किए। पाकिस्तान युद्ध में शौर्यता दिखाने वाले महावीर चक्र विजेता इंदौर के श्री पी. गौतम का निगम द्वारा स्वागत। 6 नवंबर को गांधी हॉल में निगम द्वारा पाकिस्तानी आक्रमण के समय देश का मनोबल जागृत करने के लिए 'जागते रहो' प्रदर्शनी आयोजित की गई।
1966 23 जनवरी को श्री लालबहादुर शास्त्री की अस्थियां इंदौर लाई गईं। 1 फरवरी को कुमायूं रेजीमेंट के सैनिकों का निगम द्वारा इंदौर में स्वागत। 23 मार्च को कृष्णपुरा पुल एवं देवास घाट पुल को विकसित करने का कार्य आरंभ हुआ। 11 अप्रैल को प्रथम बार परिषद के बाहर से 61वें व्यक्ति के रूप में श्री लक्ष्मीशंकर शुक्ल का मेयर पद पर निर्वाचन। 6 मई इंदौर के लिए नर्मदा-जल योजना। 6 नवंबर को राष्ट्रपति डॉ. राधाकृष्णन का इंदौर आगमन एवं इंदौर विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह। नेपाल के रक्षामंत्री श्री गिरिजाप्रसाद का नवंबर के द्वितीय सप्ताह में इंदौर आगमन।दिसंबर प्रथम सप्ताह में गुरु गोविंदसिंह के शस्त्रों का इंदौर आगमन। होलकर महाविद्यालय का 75वां वार्षिकोत्सव।

webdunia
1967 1 मई को निगम द्वारा लाल अस्पताल के सामने भव्य मार्केट के कार्य का शुभारंभ। 9 सितंबर को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री गोविंद नारायणसिंह का निगम द्वारा नागरिक अभिनंदन। 21 अक्टूबर को मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार सम्मेलन। 22 अक्टूबर को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 15वां वार्षिक सम्मेलन। 9 नवंबर अखिल भारतीय क्रांतिदल का प्रथम वार्षिक अधिवेशन। 17 नवंबर से छठा अखिल भारतीय संगीत सम्मेलन।
1968 कृष्णपुरा पुल में निर्माण कार्य करवाने हेतु पांच दिन के लिए पुल पर आवागमन बंद।
1969 लक्ष्मणसिंह चौहान तरण पुष्कर, महू नाका प्रारंभ। ग्यारह पंच ट्रस्ट कैंसर अस्पताल प्रारंभ। एक जुलूस पर पथराव के बाद सांप्रदायिक दंगे। सरवटे बस स्टैंड का निर्माण प्रारंभ।
1970 नर्मदा से शहर में पानी लाने हेतु आंदोलन का सूत्रपात। जाल सभागृह का निर्माण। नगर निगम पुस्तकालय का प्रारंभ महादेवी वर्मा द्वारा, सेंट्रल स्कूल भवन का उद्‌घाटन। राष्ट्रपति वी.वी. गिरी द्वारा पं. नेहरू की प्रतिमा का अनावरण।
1971 शहर की जनसंख्या 5 लाख 72 हजार, प्रदेश का सबसे बड़ा नगर।
1972प्रथम बहुमंजिला भवन 'विमल' का निर्माण।
1973 सरवटे बस स्टैंड प्रारंभ। लोकमान्य नगर रेलवे स्टेशन प्रारंभ।
1974 कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय प्रारंभ।

webdunia

 
1975 आकाशवाणी इंदौर से व्यापारिक प्रसारण प्रारंभ, प्रसिद्ध परमाणु वैज्ञानिक डॉ. राजा रमन्नाा का आगमन।
1976 माइक्रोवेव टॉवर द्वारा एस.टी.डी. टेलीफोन सेवा का प्रारंभ, इंदौर से मुंबई एवं भोपाल जुड़े। जनता का राजबाड़ा जनता को ही अर्पित। सरदार पटेल प्रतिमा का अनावरण। जहरीली शराब से 80 से अधिक की मृत्यु।
1977 नगर विकास न्यास की जगह इंदौर विकास प्राधिकरण बना। सायंकालीन अग्निबाण समाचार का प्रकाशन।
1978 जलूद गांव से इंदौर तक नर्मदा जल पहुंचा। गृह निर्माण मंडल द्वारा प्रथम तीन सितारा होटल सुहाग प्रारंभ।
1979 चोइथराम धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा निर्मित चोइथराम अस्पताल का उद्‌घाटन। पटेल ब्रिज पर यातायात प्रारंभ।
1980 टेबल टेनिस खेल प्रशाल का निर्माण प्रारंभ।
1981 राजानी भवन गिरा। बोइंग हवाई सेवा प्रारंभ। इंदौर विश्वविद्यालय का नाम 'देवी अहिल्या विश्वविद्यालय' रखा गया। नईदुनिया के पितृ पुरुष बाबू लाभचंद छजलानी का निधन।
1982 दूरदर्शन का प्रसारण प्रारंभ। वर्तमान इंदौर दूध डेयरी में उत्पादन प्रारंभ।

webdunia

 
1983 दैनिक भास्कर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रारंभ।
1984 प्रगत प्रौद्योगिकी केंद्र (केट) का शिलान्यास। इंदौर रेलवे स्टेशन से ब्रॉडगेज लाइन से दिल्ली संपर्क। सुगम संगीत क्षेत्र के लिए अखिल भारतीय स्तर का 'लता मंगेशकर अलंकरण' पुरस्कार प्रारंभ। प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की हत्या के बाद दंगे भड़के। भीषण आग से राजवाड़ा जला।
1985 इंदौर-मुंबई के बीच ट्रेन चली। विद्याधाम की स्थापना। चोइथराम अस्पताल में शहर की प्रथम ओपन हार्ट सर्जरी।
1986 गोम्मटगिरि मंदिर का निर्माण पूर्ण एवं प्रतिष्ठा महोत्सव। चोइथराम अस्पताल के समीप नई सब्जी मंडी प्रारंभ। सैफी नगर रेलवे फ्लैग स्टेशन प्रारंभ।
1987 राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान केंद्र (भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के अंतर्गत) की स्थापना। वैष्णव प्रबंध संस्थान की स्थापना। मेघदूत उपवन जनता को समर्पित।
1988 इंदौर से हावड़ा एवं मद्रास के लिए रेल प्रारंभ। चाचा नेहरू शिशु स्वास्थ्य संस्थान प्रारंभ। लालबाग का नेहरू केंद्र के रूप में लोकार्पण।

webdunia

 
1989 गंगवाल बस स्टैंड प्रारंभ। अयोध्या विवाद को लेकर सांप्रदायिक दंगे।
1990 इंदौर विकास प्राधिकरण की समुद्रपारीय विकास प्राधिकरण योजना ब्रिटेन के संगठन के ओ.डी.ए. प्रोजेक्ट का गरीब बस्तियोंके विकास का कार्य प्रारंभ।
1991 'सवेरा' केबल ऑपरेटर ने सर्वप्रथम साकेत नगर क्षेत्र में डिस्क लगाकर केबल प्रसारण प्रारंभ किया। सायंकालीन समाचार पत्र 'प्रभातकिरण' का प्रकाशन।
1992 रिंगरोड का निर्माण। बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद सांप्रदायिक दंगे। इंदौर-जर्मन टूल रूम की स्थापना।
1993 नगर की गरीब बस्ती लोधा कॉलोनी का अवलोकन करने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जॉन मेजर का आगमन।
1994 अभय प्रशाल का उद्‌घाटन। 74वें संविधान संशोधन के पश्चात नगर निगम में पार्षद पद के निर्वाचन हेतु प्रथम चुनाव व महापौर पद पर कांग्रेस के श्री मधुकर वर्मा निर्वाचित। सिटी केबल द्वारा शहर के बड़े क्षेत्र में केबल प्रसारण प्रारंभ।
1995 श्री वैष्णव प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान की स्थापना। नखराली ढाणी लालटेन रेस्त्रां प्रारंभ।
1996 भारतीय प्रबंध संस्थान का शिलान्यास। पेजर सुविधा उपलब्ध। बॉम्बे हॉस्पिटल का शिलान्यास। बारूदी सुरंग द्वारा सर्वप्रथम महात्मा गांधी मार्ग स्थित अवैध भवन को तोड़ा गया। हिन्दूजा समूह की इन केबल द्वारा इंदौर में केबल प्रसारण प्रारंभ। मोबाइल टेलीफोन सेवा प्रारंभ। ताज रेजीडेंसी एवं सयाजी क्लब प्रारंभ।
1997 संपत्ति कर निर्धारण प्रणाली लागू। चोखी ढाणी काशुभारंभ।
1998 भारत में सर्वप्रथम निजी क्षेत्र में बुनियादी टेलीफोन सुविधा 'एयरटेल' भारती टेलीफोन लिमिटेड द्वारा इंदौर में प्रारंभ। राज टॉवर का विध्वंस। नईदुनिया के संस्थापक बसंतीलाल सेठिया का निधन। पिपल्यापाला चौराहे पर राजीव गांधी एवं राजमोहल्ला चौराहे पर भगतसिंह की प्रतिमा का अनावरण।
1999 निगम में दोहरी लेखा प्रणाली प्रारंभ। इंदौर विकास बांड की स्वीकृति एवं बांड निर्गमन की अनुमति। (बाद में यह प्रयत्न असफल रहा।)
2000 दूरदर्शन की मेट्रो चैनल का प्रसारण प्रारंभ। इन केबल ने केबल के माध्यम से इंटरनेट सुविधा प्रारंभ की।
2001 टाइम्स ऑफ इंडिया समूह के प्रथम एफएम रेडियो मिर्ची की शुरुआत।
2002 इंदौर गौरव फाउंडेशन द्वारा राजबाड़े के पुराने वैभव को लौटाने का संकल्प। विशेष आर्थिक क्षेत्र का शुभारंभ। कल्याण एवं स्वदेशी मिल बंद। बीएसएनएल की मोबाइल फोन सेवा प्रारंभ।
2003 बॉम्बे हॉस्पिटल प्रारंभ। स्वदेशी मिल की चिमनी विस्फोट से ध्वस्त। राजबाड़े के नवनिर्मित दरबार हॉल और परिसर का लोकार्पण। कर्बला पुल चौड़ीकरण प्रारंभ। मालवा मिल बंद। 
2004 प्रदेश की पहली फूल मंडी का भूमिपूजन। अहिल्या प्रतिमा राजबाड़े के समीप बगीचेसे हटाकर द्वार के समीप स्थापित की गई। आनंद मोहन माथुर सभागृह का शुभारंभ। राजकुमार रेलवे ओवरब्रिज यातायात के लिए खोला।

webdunia
2005 शहर का सिनेमा गृह श्रीकृष्ण बंद। विश्वविद्यालय में चार करोड़ की लागत से सभागृह निर्मित।
2006 देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा राजबाड़े के सामने बगीचे में वापस स्थापित। सिटी बस सेवा प्रारंभ। प्रथम शॉपिंग मॉल ट्रेजर आईलैंड प्रारंभ। महारानी उषाराजे स्टेडियम का लोकार्पण। माणिकबाग पुल पर यातायात प्रारंभ। अटल खेल परिसर का लोकार्पण।
2007 राजबाड़े में मल्हारी मार्तंड मंदिर पुनः लोकार्पित। रिलायंस समूह ने सबसे महंगा प्लॉट क्रय किया। गीता भवन का स्वर्ण जयंती वर्ष।
2008 प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इंदौर-दाहोद और धार-छोटा उदयपुर रेल लाइन की आधारशिला रखी। चोइथराम नेत्रालय का शुभारंभ। 2007 से 2021 के लिए द्वितीय मास्टर प्लान लागू। तेरहवीं विधानसभा के चुनाव संपन्ना।
2009 सिमरोल में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) की आधारशिला रखी गई। राजबाड़ा परिसर में महाराजा यशवंतराव होलकर मुक्ताकाश का लोकार्पण। पंद्रहवीं लोकसभा के चुनाव संपन्ना।
2010 राजेंद्र नगर के पुल की डिजाइन को मंजूरी। इंदौर विकासप्राधिकरण का बोर्ड भंग। चोइथराम पुल का भूमिपूजन। मास्टर प्लान पर सुनवाई। कोर्ट द्वारा मास्टर प्लान की प्रक्रिया को गलत ठहराया। बीआरटीएस के कार्य में देरी, अतिरिक्त समय मांगा।
2011 पंचकुइयां पुल चौड़ीकरण आरंभ। टीसीएस एवं इंफोसिस को भूमि देने का निर्णय। बीआरटीएस का कार्य में विलंब। 
2012 ग्लोबल इनवेस्टर्स मीट का आयोजन। बीआरटीएस आरंभ। बीआरटीएस में आईबस सेवा आरंभ। 
 
2013 से अब तक : नगर का विकास काफी तेजी से हुआ। इन पांच वर्ष में नगर ने देश-विदेश में अपनी पहचान बनाई। टीसीएस, इंफोसिस के भूमिपूजन के साथ निर्माण प्रक्रिया आरंभ, निजी विश्वविद्यालय सिम्बायोसिस का आगमन, नगर सीमा का विस्तार और 29 गांव नगर सीमा में शामिल, गाड़ी अड्‍डा पुल, जूनी इंदौर पुल, राजेन्द्र नगर पुल, जवाहर मार्ग और कुलकर्णी भट्टा पुल दुर्घटनाग्रस्त, साथ ही निर्माण कार्य आरंभ, आईबस सेवा आरंभ हुई, लालबाग के विकास की योजना बनाई गई, गोपाल मंदिर, राजवाड़ा, बांके बिहारीजी का मंदिर और गांधी हॉल का जीर्णोद्धार आरंभ, सरवटे बस स्टैंड भवन तोड़ कर नया निर्माण कार्य आरंभ, नगर में मेट्रों प्रोजेक्ट का कार्य आरंभ, स्वच्छता में लगातार देश में नंबर वन का खिताब इंदौर के नाम, नेहरू पार्क के समीप नए रेलवे स्टेशन का विस्तार, सुपर कॉरिडोर का निर्माण, स्मार्ट सिटी के तहत नगर में कई निर्माण कार्य का आरंभ।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Samsung का ऐलान- अब लांच नहीं करेगी सस्ते Feature Phones, जानिए क्या है वजह