Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

केन्या में बम विस्फोट में 11 पुलिस अधिकारियों की मौत

हमें फॉलो करें केन्या में बम विस्फोट में 11 पुलिस अधिकारियों की मौत
, रविवार, 13 अक्टूबर 2019 (10:31 IST)
नैरोबी। केन्या में सोमालिया के साथ लगने वाली दक्षिणी सीमा पर सड़क किनारे हुए बम विस्फोट में पुलिस के 11 अधिकारियों की मौत हो गई। पुलिस प्रमुख ने यह जानकारी दी।
 
महानिरीक्षक हिलेरी मुत्यमबई ने शनिवार को बताया कि अधिकारियों की गश्ती कार को लिबोई कस्बे के पास दामाजले हारे हारे मार्ग पर धमाका कर उड़ा दिया गया।
 
अब तक किसी ने इस धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन संदेह है कि सोमालिया के अल शबाब आतंकवादियों ने इसे अंजाम दिया है।
 
अलकायदा से संबद्ध इस समूह ने हाल के कुछ वर्षों में केन्या के सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की गतिविधि तेज कर दी है। इस समूह ने सोमालिया के लड़ाकों से निपटने के लिए केन्या की ओर से सैनिक भेजे जाने के बाद 2011 में उससे बदला लेने की ठानी थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

योगी सरकार का ऐलान, होगी वक्फ संपत्तियों की खरीद-फरोख्त में अनियमितता की CBI जांच