Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जापान के पास मालवाहक पोत से टकराई मछलियां पकड़ने वाली नौका, 13 लोग लापता

हमें फॉलो करें जापान के पास मालवाहक पोत से टकराई मछलियां पकड़ने वाली नौका, 13 लोग लापता
, रविवार, 1 मार्च 2020 (09:49 IST)
टोक्यो। उत्तरी जापान के पास समुद्र में एक मालवाहक पोत के मछलियां पकड़ने की नौका से टकरा गई। हादसे के बाद पोत में सवार 13 लोग लापता हो गए।
 
जापान तटरक्षक बल के प्रवक्ता तोमोयुकी हंजवा ने बताया कि बेलीज के झंडे वाला 1,989 टन वजनी मालवाहक पोत गुओशिंग 1 करीब 3,000 टन लोहे का कबाड़ ले जा रहा था। गुओशिंग 1 और 138 टन वजनी जापानी मत्स्य नौका के बीच अंतरराष्ट्रीय समयानुसार शनिवार को रात करीब 10 बजे टक्कर हुई।
 
हंजवा ने बताया कि गुओशिंग 1 में चालक दल के 14 सदस्य सवार थे। वे चीन एवं वियतनाम के नागरिक हैं। इनमें से 13 लोग लापता हैं और तटरक्षक उनकी तलाश कर रहे हैं।
 
वियतनाम के एक नागरिक को पास की एक नौका ने बचा लिया जबकि मत्स्य नौका में सवार चालक दल के सभी 15 सदस्य सुरक्षित हैं। ये सभी जापानी नागरिक हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बड़ी खबर, 52.5 रुपए सस्ता हुआ घरेलू रसोई गैस सिलेंडर, जानिए क्या है दाम