Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चीन में भूस्खलन, 15 की मौत, 120 लापता

Advertiesment
हमें फॉलो करें China
बीजिंग , रविवार, 25 जून 2017 (07:56 IST)
बीजिंग। चीन के दक्षिण पश्चिमी सिचुआन प्रांत के एक पहाड़ी गांव में शनिवार सुबह हुए भूस्खलन में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग लापता हैं।
 
तिब्बत एवं छियांग स्वायत्त शासी क्षेत्र के अबा के जिनमो गांव में भूस्खलन हुआ जिससे नदी के दो किलोमीटर तक का मार्ग भी बाधित हो गया और सड़क का 1600 मीटर का हिस्सा मलबे के नीचे दब गया। 62 मकान और एक होटल भूस्खलन की चपेट में आ गए।
 
सरकार ने अपनी सोशल मीडिया साइट वेइबो पर कहा कि 15 शव मलबे से निकाले गए हैं जबकि 120 लोग लापता हैं। सरकारी चैनल ने शुरू में 141 लोगों के दबे होने की आशंका व्यक्त की थी लेकिन बाद में इसमें बदलाव किया गया। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रधानमंत्री मोदी के अमेरिकी दौरे से जुड़ी हर जानकारी...