Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हांगकांग के पोत से अपहृत 18 भारतीय नागरिक रिहा

हमें फॉलो करें हांगकांग के पोत से अपहृत 18 भारतीय नागरिक रिहा
, सोमवार, 23 दिसंबर 2019 (10:18 IST)
अबुजा। नाइजीरियाई तट के पास समुद्री लुटेरों द्वारा हांगकांग के एक पोत से अगवा किए गए 18 भारतीयों को रिहा कर दिया गया है। नाइजीरिया स्थित भारतीय उच्चायोग ने रविवार को यह जानकारी दी।
 
समुद्री घटनाओं पर नजर रखने वाली एजेंसी एआरएक्स मेरिटाइम के मुताबिक 3 दिसंबर को समुद्री लुटेरों ने जहाज पर कब्जा कर लिया था और उसमें सवार 19 लोगों का अपहरण कर लिया था। इनमें से 18 भारतीय थे।
भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट किया कि नाइजीरियाई नौसेना और पोत की कंपनी ने 18 भारतीय नागरिकों को रिहा करने की पुष्टि कर दी है जिनका एमटी नेवे कांस्टेलेशन जहाज से तीन दिसंबर को अपहरण किया गया था। सूत्रों ने बताया कि भारतीयों के अपहरण के बाद भारतीय उच्चायोग ने मदद के लिए नाइजीरियाई एजेंसियों से मदद मांगी थी। (सांकेतिक चित्र)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Live commentary : झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम