Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम

हमें फॉलो करें झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम
, मंगलवार, 24 दिसंबर 2019 (00:54 IST)
झारखंड विधानसभा चुनाव के सभी 81 सीटों के चुनाव परिणाम देर रात प्राप्त हो गए, जिसमें जिसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने 30 और कांग्रेस पार्टी 16 सीटों पर जीत हासिल की। राजद का भी 1 प्रत्याशी विजयी रहा। इस चुनाव में झामुमो-कांग्रेस-राजद का गठबंधन है। इस तरह गठबंधन ने 47 सीटें जीतीं। सत्तारूढ़ भाजपा केवल 25 सीटों पर ही सिमटकर रह गई। अन्य के खाते में 9 सीटें गई हैं। चुनाव परिणाम के हाईलाइट्‍स...

कुल सीटें : 81 - भाजपा 25, कांग्रेस+47, अन्य 9
-राहुल गांधी ने झारखंड में विपक्षी गठबंधन की जीत को ‘निर्णायक जीत’ बताते हुए सहयोगी दलों, पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को बधाई दी। 
-कांग्रेस ने कहा कि भाजपा अजेय नहीं है और सभी राजनीतिक दलों को उसके खिलाफ एकजुट हो जाना चाहिए।
-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हेमंत सोरेन को दी जीत की बधाई। 
-झारखंड में जदूय और लोजपा का खाता भी नहीं खुला।
 
-चुनाव परिणाम के बाद भाजपा अध्यक्ष एवं गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा राज्य के विकास के लिए सदैव कटिबद्ध रहेगी। 
-दुमका में झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष और महागठबंधन की ओर मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हेमंत सोरेन ने प्रदेश की रघुवर सरकार में मंत्री डॉ. लुईस मरांडी को हराया।
-भाजपा के नीलकंठ सिंह मुंडा ने बचाई खूंटी, झामुमो के सुशील पाहन को हराया।
 
-डुमरी में झामुमो के जगरनाथ महतो ने आजसू की यशोदा देवी को हराया।
-चंदनक्यारी से भाजपा के अमर कुमार बाउरी विजयी।
-मझगांव में झामुमो के निरल पूर्ति ने भाजपा के भूपेंद्र पिंगुआ को हराया।
-नमन बिक्सल ने कोलेबिरा सीट बचाई भाजपा के सुजान जोजो को किया चित।
 
 -अब तक घोषित परिणामों में 4 भाजपा, 4 झामुमो, 1 आजसू और 3 कांग्रेस के पक्ष में गया है। 
-हेमंत सोरेन ने बहुमत के लिए झारखंड की जनता का आभार जताया। गठबंधन के सबसे बडे दल झामुमो के नेता हैं ‍सोरेन।
-नतीजों पर बोलते हुए हेमंत ने कहा- मेरे लिए संकल्प लेने का दिन है। 
-झारखंड विधानसभा का पहला परिणाम भाजपा के पक्ष में। तोरपा सीट से कोचे मुंडा चुनाव जीते। भाजपा ने यह सीट झामुमो से छीनी है। 
-जेएमएम 27 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि भाजपा 24 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर है। महागठबंधन 46 के आंकड़े पर पहुंच गया है। 
-रुझानों में झामुमो में सबसे बड़ी पार्टी बनी। भाजपा दूसरे नंबर पर खिसकी। हेमंत सोरेन का मुख्‍यमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। 

-मुख्‍यमंत्री रघुवर दास 5000 से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं।
- विधानसभा स्पीकर दिनेश उरांव और झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलु्आ भी पीछे चल रहे हैं।
-भाजपा के बागी नेता सरयू राय ने कहा कि मैं चुनाव जीतने के बाद जनता के हित में जो भी फैसला होगा, लूंगा। उन्होंने कहा कि भाजपा से परिस्थितिवश बाहर हुआ था। राय भाजपा के मुख्‍यमंत्री रघुवरदास से आगे चल रहे हैं। 
-सरयू राय ने कहा कि नतीजों के पीछे स्थानीय कारण हैं। उन्होंने कहा कि यदि रघुवर को बदल दिया होता तो परिणाम इतने बुरे नहीं होते। 
-मुख्‍यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर ईस्ट सीट पर पिछड़े। भाजपा के ही बागी सरयू राय ने बढ़त बनाई। पिछली बार रघुवर इसी सीट पर 70 हजार वोटों से जीते थे। 

-झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन राज्य के अगले मुख्‍यमंत्री हो सकते हैं। गठबंधन में सबसे अधिक सीटें झामुमो को ही मिलने जा रही हैं। 
-जमशेदपुर ईस्ट सीट से मुख्‍यमंत्री और भाजपा उम्मीदवार रघुवर दास सिर्फ 156 वोटों से आगे। पिछली बार 70 हजार वोटों से जीते थे। 
-झारखंड की सभी 81 सीटों के रुझान सामने आए। 
-दुमका में 10 सीटों से पीछे चल रहे हैं हेमंत सोरेन, जबकि बरहैट से आगे चल रहे हैं। 
- झारखंड विधानसभा चुनाव के अब तक मिले रुझानों में कांग्रेस-झामुमो-राजद गठबंधन को बहुमत मिलने के स्पष्ट संकेत के बाद सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की।
-झारखंड मुक्ति मोर्चा के हेमंत सोरेन बरहैट में 1672 मतों से आगे, दुमका में 6329 मतों से पीछे।
-जमशेदपुर ईस्ट स भाजपा के मुख्‍यमंत्री रघुवरदास आगे चल रहे हैं। 
-हुसैनाबाद से एनसीपी के कमलेश आगे चल रहे हैं। 
-कोडरमा से सरकार की मंत्री नीरा यादव पीछ चल रही हैं।
-शिकारीपाड़ा सीट से झामुमो के नलिन सोरेन आगे चल रहे हैं। 
-जामताड़ा से कांग्रेस के इरफान अंसारी आगे चल रहे हैं। 
-रांची से भाजपा के सीपी सिंह आगे चल रहे हैं। 
-मांडर सीट से जेवीएम के बंधु तिर्की आगे चल रहे हैं। 
- रुझानों में झारखंड में कांग्रेस-झामुमो सरकार बनती नजर आ रही है, गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न।
- अगर रुझान परिणाम में बदलते हैं तो एक साल के भीतर झारखंड पांचवा राज्य होगा, जो भाजपा के हाथ से निकलेगा।
- जेवीएम के प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पूरे परिणाम आने के बाद ही फैसला करेंगे। 
- बोकारो में कांग्रेस की श्वेतासिंह बढ़त बनाए हुए हैं। 
- मुख्‍यमंत्री रघुवरदास बढ़त बनाए हुए हैं। 
- 10 बजकर 20 मिनट तक रुझानों में भाजपा 31, कांग्रेस गंबंधन 39, जेवीएम 4 आजसू 2 और अन्य 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। 
- रुझानों में JMM - कांग्रेस गठबंधन को बहुमत। गठबंधन 41 सीटों पर आगे, भाजपा को 30 सीटों पर बढ़त
- जेवीएम के बाबूलाल मरांडी ने कहा- पूरे नतीजे आने के बाद ही कोई फैसला करेंगे। कोई भी दल अछूत नहीं है।
- कांग्रेस अपने बागियों से संपर्क करने में जुटी। 
- आजसू नेता सुदेश महतो पीछे चल रहे हैं। 
- भाजपा और कांग्रेस गठबंधन के बीच अंतर कम होता दिख रहा है। भाजपा 32 और कांग्रेस गठबंधन 37 सीटों पर आगे।
- ऑल इंडिया रेडियो के ट्‍विटर के अनुसार झारखंड में भाजपा 39, जेएमएम 23, कांग्रेस 12, जेवीएम 3, आसूस 4 सीटों पर आगे चल रही है।
 
- झारखंड में रोमांचक हुआ मुकाबला। कांग्रेस गठबंधन 37 सीटों पर आगे। बीजेपी अब 30 सीटों पर पहुंची। अन्य पार्टियों में जेवीएम 3 और आजसू 2 सीटों पर आगे है। अन्य भी 4 सीटों पर आगे है।
- कांग्रेस के गौरव बल्लभ जमशेदपुर पूर्व पीछे। 
- रघुबर दास आगे चल रहे हैं। हेमंत सोरेन दुमका से आगे चल रहे हैं।
- आजसू के सुदेश महतो सिल्ली सीट से आगे।
 
- भाजपा के लक्ष्मण गिलुवा चक्रधरपुर सीट से आगे।
- शुरुआती रुझानों में कांग्रेस गठबंधन ने छुआ 41 सीटों के साथ बहुमत का आंकड़ा। 
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड विधानसभा चुनाव प्रचार में 9 रैलियां की थीं।
 
- जमताड़ा से कांग्रेस के इरफान अंसारी आगे चल रहे हैं।
- ‍भाजपा के दिनेश उरांव आगे चल रहे हैं। 
- शुरुआती रुझानों में कांग्रेस गठबंधन बहुमत के आंकड़े 41 के करीब। कांग्रेस गठबंधन 36। अब चाहिए सिर्फ 5 सीटें।
- शुरुआती रुझानों में भाजपा 18, कांग्रेस 36 और अन्य 6 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

- जमताड़ा से कांग्रेस के इरफान अंसारी आगे चल रहे हैं।
- दुमका से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आगे चल रहे हैं।
- खुंटी से भाजपा के नीसकंड मुंडा आगे चल रहे हैं।
- रांची में पोस्टर लगे हैं- जिनमें लिखा है- झारखंड की पुकार है, गठबंधन की सरकार है। हेमंत अबकी बार है।

- डुमरी से जेएएम के जगन्नाथ महतो आगे चल रहे हैं। कोडरमा से मंत्री नीरा यादव पीछे चल रही हैं।
- झारखंड के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस गठबंधन 14 सीटों पर और भाजपा 4 सीटों पर आगे है।
 - हेमंत सोरेन इस बार दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। सोरेन अपनी पुरानी सीट दुमका के साथ ही बरहेट से चुनाव लड़ रहे हैं। पिछले चुनाव में लुईस मरांडी ने सोरेन को हराया था।
- JMM के हेमंत सोरेन और भाजपा के रघुवर दास अपनी-अपनी सीटों पर आगे चल रहे हैं।

- जेएमएम के पक्ष में पहला रुझान। 4 सीटों पर दिखाई दे रही है आगे।
- झारखंड में वोटों की गिनती शरू। पहला रुझान कुछ ही देर में। 
- झारखंड चुनाव में मुख्यमंत्री रघुवर दास की प्रतिष्ठा दांव पर, खुद भी त्रिकोणीय मुकाबले में फंसे। 
- सुबह 8 बजे शुरू होगी वोटों की गिनती। 81 सीटों पर हुए चुनाव।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गुजराती फिल्म 'हेल्लारो' को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार