Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

झारखंड के मुख्‍यमंत्री रघुबर दास का इस्तीफा

हमें फॉलो करें झारखंड के मुख्‍यमंत्री रघुबर दास का इस्तीफा
, सोमवार, 23 दिसंबर 2019 (20:13 IST)
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद मुख्‍यमंत्री रघुबर दास ने सोमवार को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को इस्तीफा सौंप दिया। हालांकि राज्यपाल ने उन्हें नई सरकार के गठन होने तक पद पर बने रहने को कहा है।

शुरुआती रुझानों में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी भाजपा अंतिम समय तक अपनी बढ़त कायम नहीं रख पाई और 25 सीटों के आसपास आकर सिमट गई। इतना ही नहीं रघुबर अपनी सीट ही नहीं बचा पाए।

हालांकि परिणाम घोषित नहीं हुआ है, लेकिन उनकी हार तय मानी जा रही है। भाजपा के ही बागी सरयू राय समाचार लिखे जाने तक 15 हजार वोटों से आगे चल रहे थे।

उल्लेखनीय है कि दास राज्य के गैर आदिवासी मुख्‍यमंत्री थे, जबकि इससे पहले अर्जुन मुंडा, बाबूलाल मरांडी, शिबू सोरेन, हेमंत सोरेन आदि आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखते थे। हेमंत एक बार फिर राज्य के मुख्‍यमंत्री बनने जा रहे हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सोनिया सहित कांग्रेस के दिग्गजों का राजघाट पर 'सत्याग्रह'