Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नाइजीरिया में 2 जेलों पर भीड़ ने किया हमला, 2000 कैदी फरार

हमें फॉलो करें नाइजीरिया में 2 जेलों पर भीड़ ने किया हमला, 2000 कैदी फरार
, बुधवार, 21 अक्टूबर 2020 (08:25 IST)
लागोस। नाइजीरिया में 2 जेलों पर भीड़ ने हमला कर दिया जिसके बाद करीब 2,000 कैदी फरार हो गए हैं। वहीं अधिकारियों ने पुलिस की बर्बरता के खिलाफ 2 हफ्ते से चल रहे प्रदर्शनों की वजह से उपजी अशांति को दबाने के लिए लागोस में 24 घंटे के कर्फ्यू की घोषणा की है।
दंगारोधी विभाग के पुलिस महानिरीक्षक ने नाइजीरिया की जेलों के आसपास सुरक्षा को मजबूत करने का आदेश दिया है। पुलिस ने एक बयान में कहा कि लोगों की जिंदगी और संपत्ति को और नुकसान पहुंचने से रोकने के लिए बल अब कानून की पूरी ताकत का इस्तेमाल करेगा।
 
लागोस के राज्य के गवर्नर बाबाजीडे सानवो-ओल्यू ने ट्विटर पर कहा कि पुलिस की बर्बरता के खिलाफ यह प्रदर्शन हमारे समाज की सलामती के लिए खतरा बनते जा रहे हैं।गृह मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद मंगा ने मंगलवार को बताया कि हथियारों से लैस भीड़ ने 2 जेलों पर हमला कर दिया। इसके बाद से 1993 कैदी गायब हैं। यह पता नहीं है कि हमले से पहले जेल में कुल कितने कैदी थे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Special Story : शाहरुख की तरह प्रीति जिंटा ने भी की लापरवाही, नहीं मानी PM मोदी की बात