Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मलेशिया में हवा में टकराए नौसेना के 2 हेलीकॉप्टर, 10 की मौत

हमें फॉलो करें helicopter accident

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, मंगलवार, 23 अप्रैल 2024 (11:13 IST)
helicopter accident : मलेशिया में नौसेना के 2 हेलीकॉप्टर हवा में टकरा गए। हादसे उस समय हुआ जब लुमुत नौसैन्य बेस पर एक हेलीकॉप्टर का पंखा दूसरे हेलीकॉप्टर से टकरा गया। दोनों ही हेलीकॉप्टर स्टेडियम के ग्राउंड में गिर गए। इस दर्दनाक हादसे में 10 की मौत हो गई।
मीडिया खबरों के अनुसार, दोनों हेलीकॉप्टर रॉयल मलेशियन नेवी के एक समारोह के लिए तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान दोनों हवा में आपस में टकरा गए। 
 
दुर्घटना के बाद सभी मृतकों के शव को लुमुत आर्मी बेस अस्पताल ले जाया गया। मृतकों की पहचान के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
 
मलेशियाई नौसेना के अनुसार, घटना में मारे गए सभी लोग नेवी के क्रू मेंबर्स थे। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 
Edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Live : केजरीवाल को पहली बार जेल में इंसुलिन, क्या बोले तिहाड़ के अधिकारी?