Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Monday, 24 February 2025
webdunia

कनाडा के क्यूबेक शहर में चाकूबाजी, 2 लोगों की मौत, एक गिरफ्तार

Advertiesment
हमें फॉलो करें कनाडा के क्यूबेक शहर में चाकूबाजी, 2 लोगों की मौत, एक गिरफ्तार
, रविवार, 1 नवंबर 2020 (19:29 IST)
क्यूबेक सिटी (कनाडा)। कनाडा के क्यूबेक शहर की पुलिस ने प्रांतीय विधायिका के निकट हैलोवीन दिवस पर चाकू मारकर 2 लोगों की हत्या करने और 5 लोगों को घायल करने के संदेह में एक व्यक्ति को रविवार सुबह गिरफ्तार किया है।

इससे पहले, प्रांतीय पुलिस ने कहा था कि वह मध्यकालीन परिधान पहने उस व्यक्ति की तलाश कर रही है, जिसने धारदार हथियार से कई लोगों को निशाना बनाया। पुलिस ने कहा कि संदिग्ध की उम्र 25 वर्ष के करीब है। पुलिस ने दो लोगों के मारे जाने और पांच लोगों के घायल होने की पुष्टि की है।

पुलिस ने अभी यह जानकारी नहीं दी है कि हमले के पीछे का कारण क्या है। उन्होंने बताया कि पांचों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है, लेकिन उनकी स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। पुलिस ने इस इलाके के लोगों से घरों पर ही रहने का अनुरोध किया है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

CSK vs KXIP : किंग्स इलेवन पंजाब IPL से बाहर, चेन्नई सुपर किंग्स ने 9 विकेट से हराया