Publish Date: Sat, 01 Jun 2019 (14:37 IST)
Updated Date: Sat, 01 Jun 2019 (14:43 IST)
काबुल। अफगानिस्तान में सुरक्षा बलों के हवाई हमले में कम से कम 21 तालिबानी आतंकवादी मारे गये हैं। स्थानीय मीडिया ने सेना के हवाले से शनिवार को यह जानकारी दी।
खामा प्रेस न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि सेना ने यह हवाई हमला घनी आबादी वाले करबाग जिले में किया। तालिबान ने अभी तक हवाई हमले तथा हताहतों के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2001 में सत्ता से बेदखल होने के बाद तालिबान ने अफगानिस्तान के खिलाफ युद्ध छेड़ रखा है। सेना भी अमेरिका के सहयोग से लगातार तालिबानी आतंवादियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। (वार्ता)