Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चीन के अस्पताल की इमारत में लगी भीषण आग, 29 लोगों ने गंवाई जान

हमें फॉलो करें Fire
, बुधवार, 19 अप्रैल 2023 (11:55 IST)
बीजिंग। चीन की राजधानी में एक अस्पताल की इमारत में भीषण आग लगने से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है। अधिकारियों ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' के अनुसार 'बीजिंग चांगफेंग हॉस्पिटल' में मंगलवार को लगी आग पर काबू पा लिया गया है।
 
अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि इस हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है। 'बीजिंग चांगफेंग हॉस्पिटल' एक निजी अस्पताल है जिसकी स्थापना 1985 में की गई थी। आधिकारिक मीडिया ने मंगलवार को हादसे में 21 लोगों के मारे जाने की जानकारी दी थी। आग लगने की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है।
 
खबर के अनुसार शहर प्रशासन ने आग लगने की वजह का पता लगाने के लिए एक विशेष कार्यकारी दल का गठन किया है। घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को कानून के तहत जवाबदेह ठहराया जाएगा। गौरतलब है कि चीन के पूर्वी झेजियांग प्रांत में जिनहुआ शहर के वुई काउंटी में सोमवार को एक फैक्टरी में आग लगने की एक अन्य घटना में 11 लोगों की झुलसकर मौत हो गई थी।(भाषा)(सांकेतिक चित्र)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Sudan violence: जयशंकर ने की सऊदी व यूएई के अपने समकक्ष से सुरक्षा स्थिति पर चर्चा