Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

केन्या में बाढ़, 5 भारतीय पर्यटकों की मौत

हमें फॉलो करें केन्या में बाढ़, 5 भारतीय पर्यटकों की मौत
, सोमवार, 2 सितम्बर 2019 (14:05 IST)
नाइवाशा। केन्या में नाइवाशा शहर के पर्यटक रिसॉर्ट में बाढ़ में रविवार को पर्यटकों की वैन बहने से 5 भारतीय पर्यटक और एक केन्याई टूर गाइड की मौत हो गई। तलाश और बचाव का कार्य जारी है, लेकिन बाढ़ के पानी का स्तर ऊंचा होने के कारण बचाव कार्य अपेक्षाकृत धीमा है।

रिफ्ट वैली के क्षेत्रीय पुलिस कमांडर मार्कस ओचोला ने हेल्स गेट नेशनल पार्क में हुई इस घटना की पुष्टि की है। ओचोला ने कहा, गाइड आसपास के मौसम का सही अनुमान नहीं लगा सके। वे इस बात को जानते थे कि बाढ़ का पानी ऊंचाई वाले क्षेत्रों से निकलता है लेकिन वह इसका आंकलन नहीं कर सके। हम वहां संभावित लोगों की तलाश कर रहे हैं।

अधिकारियों के अनुसार, यह घटना स्थानीय समयानुसार अपराह्न 4 बजे के आसपास हुई। ओलोचा ने कहा कि तलाश और बचाव का कार्य जारी है, लेकिन बाढ़ के पानी का स्तर ऊंचा होने के कारण बचाव कार्य अपेक्षाकृत धीमा है। पर्यटन और वन्यजीव मंत्रालय ने कहा कि बाढ़ में पर्यटकों के डूबने की आशंका है, जबकि अन्य लोगों को बचा लिया गया है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जो भारत पर हमला करेगा मौत के बाद नवाजा जाएगा