Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

यूएई में 6 भारतीयों ने 2,72,000 डॉलर से अधिक का लकी ड्रॉ जीता

Advertiesment
हमें फॉलो करें यूएई में 6 भारतीयों ने 2,72,000 डॉलर से अधिक का लकी ड्रॉ जीता
, शुक्रवार, 16 अप्रैल 2021 (08:12 IST)
दुबई। संयुक्त अरब अमीरात में 6 भारतीयों ने संयुक्त रूप से 10 लाख दिरहम का 1 लकी ड्रॉ जीता है। सभी 6 प्रतिभागियों ने 6 अंकों में से 5 का मिलान कर द्वितीय पुरस्कार जीता जिसमें उन्हें 10,00,000 दिरहम (लगभग 2,72,000 अमेरिकी डॉलर) मिले हैं। इनमें से 5 व्यक्ति केरल से हैं।

69 वर्षीय यूएई निवासी रॉबर्ट, जो पहली बार ड्रॉ में भाग ले रहे थे, ने कहा कि मेरे कुछ साथी खेलते हैं इसलिए मैंने इसे भी इसमें अपना हाथ आजमाने का फैसला किया। मूल रूप से केरल के रहने वाले रॉबर्ट यूएई में 40 साल से अधिक समय से रह रहे हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

CoronaVirus Live Updates : कर्नाटक में एक्टिव मरीजों की संख्या 96,000 पार