Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जानिए सलमान-अक्षय-आमिर-रितिक सहित बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ के शौक

हमें फॉलो करें जानिए सलमान-अक्षय-आमिर-रितिक सहित बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ के शौक
बॉलीवुड सेलीब्रीटीज़ अपनी एक्टिंग के दम पर तो इंडस्ट्री में नाम कमा ही रहे हैं, लेकिन इनमें एक्टिंग के अलावा और भी हुनर हैं। कई लोग इसे शौक कहते हैं और कई ने बकायदा इनके लिए ट्रेनिंग ले रखी है। तो यहां है बॉलीवुड के कुछ ऐसे सितारे जिनकी पसंद ज़रा हटके है। 
 
शाहरुख खान - गैजेट गीक 

webdunia

 
बादशाह खान का हुनर तो नहीं लेकिन इसे शौक कह सकते है। शाहरुख गैजेट फ्रीक हैं और उन्होंने अपने घर का एक फ्लोर पूरी तरह से गैजेट्स के नाम कर रखा है, जहां वीडियोगेम्स और कई गैजेट्स इक्टठे कर रखे हैं। शाहरुख को कार का भी बड़ा शौक है। वे अक्सर अपने दोस्तों को भी कार गिफ्ट करते रहते हैं। 
 
कंगना रनौट - कुकिंग 

webdunia

 
हिमाचल के गांव से आने वाली कंगना ने कम उम्र में ही खाना बनाना सीख लिया था। वे मौका पड़ते ही कुकिंग करती हैं और यह उनका शौक है। 

अक्षय कुमार - मार्शल आर्ट्स 
webdunia
कई लोग जानते हैं कि अक्षय कुमार फिल्मों में आने से पहले मार्शल आर्ट्स सिखाते थे। इसके लिए उन्होंने बकायदा बैंकॉक से ताईकांडो और मुआय थाई की ट्रेनिंग ले रखी है। इसके अलावा अक्षय फोटोग्राफी और खाना बनाने में भी काफी दिलचस्पी दिखाते हैं। 
 
विद्या बालन - कविता लेखन 
webdunia
विद्या बालन जितनी शानदार एक्टिंग करती हैं, उतनी ही बढ़िया कविताएं भी लिखती हैं। विद्या इसे लेकर खुलकर बात नहीं करतीं लेकिन अपने दोस्तों को वे अपनी कविताएं सुनाती रहती हैं। इसके अलावा विद्या का एक और हुनर है, मिमिक्री करना। 

रणवीर सिंह - रैपिंग 

webdunia

 
पूरे बॉलीवुड में रणवीर सिंह की पर्सनेलिटी ही अलग है। जितने अनोखे वे है, उतने ही अनोखे उनके शौक है। रणवीर को रैपिंग का बहुत शौक है। रैपिंग उनसे सुनने में अच्छी भी लगती है। 
 
नरगिस फाखरी - रैपर 

webdunia

 
रणवीर सिंह के साथ नरगिस फखरी भी रैपिंग भी शौक रखती हैं। न्युयॉर्क सिटी के क्वींस में पली-बढ़ी नरगिस शानदार रैपिंग करती हैं। 

शाहिद कपूर - डीजे

webdunia

 
शाहिद एक्टिंग से पहले अपनी शानदार डांस स्किल्स के लिए जाने जाते है। दो हुनर होने के बावजुद उनका एक अलग हुनर है, डीजेइंग का। जब भी मौका मिलता है वे पार्टी में दोस्तों को अपनी धुन पर नचाते हैं। 
   
दीया मिर्ज़ा - पॉटरी 

webdunia

 
खूबसूरत दीया अपने हाथ खराब करने से बिलकुल नहीं घबरातीं। वे पॉटरी का शौक रखती हैं। इतना ही नहीं, वे सर्टिफाइड पॉटरी एंथुसियास्ट भी हैं। यह सिलसिला शुरू हुआ था 2011 में जब वे 'अलीबाग' की शूटिंग कर रही थीं।

सलमान खान - पेंटिंग 

webdunia

 
सलमान के इस शौक के बारे में तो उनके फैंस बखुबी जानते हैं। वे एक शानदार पेंटर हैं और अपनी बनाई हुई पेंटिंग्स को बेचकर मिला हुआ पैसा वे अपने बीईंग ह्युमन की चैरिटी में लगाते हैं। बॉडी बिल्डर और दमदार एक्टर सल्लु भाई की पेंटिंग्स के इंडस्ट्री में भी सभी दीवाने हैं। 
 
सोनम कपूर - शॉपिंग 

webdunia

 
सोनम कपूर वैसे भी एक्टिंग से ज़्यादा अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। सोनम ने कई फिल्मों में भी ऐसा ही रोल किया है जिसमें वे शॉपिंग फ्रीक बताई गई हैं। यह शौक थोड़ा अलग है लेकिन शौक तो शौक है। 

रितिक रोशन - फोटोग्राफी 

webdunia

 
माइंड ब्लोइंग बॉडी और डांस में फेमस एक्टर रितिक रोशन फोटोग्राफी का भी शौक रखते हैं। 
 
आलिया भट् - चारकोल स्कैचेस 

webdunia

 
बॉलीवुड की यह एक्ट्रेस फैंस को अपनी एक्टिंग, सिंगिंग और डांसिंग स्किल्स तो दिखा ही चुकी हैं। अब एक नया शौक उनके फैंस को खुश कर देगा। आलिया बहुत बढ़िया चारकोल स्कैचेस बनाती हैं। 

आमिर खान - ड्रम्स बजाना और चेस खेलना

webdunia

 
मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान मल्टी-टेलेंटेड पर्सन हैं। फिल्मों में एक्टिंग करने के अलावा वे फिल्में बनाते भी हैं। लेकिन उनके फैंस को यकीनन यह पता नहीं होगा कि यह रॉकस्टार ड्रम्स भी बजाते हैं। इसके अलावा वे शानदार चेस प्लेयर भी हैं। एक बार उन्होंने विश्वनाथन आनंद के साथ भी चेस खेला। विश्वा ने बताया कि आमिर ने शानदार गेम खेला और आखिर तक हम दोनों सेम पॉइंट पर थे।   

जैकलीन फर्नांडीज़ - पियानो प्लेयर 

webdunia

 
चिटिया कलाइयां से अपने डांस का हुनर साबित करने वाली यह श्रीलंका की खूबसूरत एक्ट्रेस जैकलीन एक प्रोफेशनल पियानो प्लेयर भी हैं। उन्होंने पियानो बजाते हुए अपना एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

सिद्धार्थ मल्होत्रा - कार्टून बनाना 

webdunia

 
हैंडसम सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने खाली समय में डूडलिंग करना और कार्टून बनाना पसंद करते हैं। 
 

रणदीप हुड्डा - घुड़सवारी

webdunia


 
रणदीप को बचपन से घोड़ों और घुड़सवारी से जुड़े खेलों का शौक है। उनके हिसाब से यह उनका पैशन है। वे एक ट्रेंड प्रोफेशनल हैं। उनके पास 6 घोड़े हैं और वे शानदार पोलो प्लेयर भी हैं। 

सैफ अली खान - गिटार बजाना

webdunia

 
सैफ अली खान के गिटार बजाने की स्किल्स सभी जानते हैं। वे एक अच्छे म्युज़िशियन भी हैं। 

जूही चावला - क्लासिकल सिंगर
चुलबुली हंसी वाली फेमस एक्ट्रेस जूही चावला अपनी खूबसूरत आवाज़ के लिए भी जानी जाती हैं। जूही ने 6 साल तक क्लासिकल सिंगिंग सीखी है और 3 साल कथक का कोर्स भी किया है। वे अब भी सुबह रियाज़ को समय देती हैं।

अभय देओल - इंटिरियर डिज़ाइनिंग 
अभय देओल अपनी अलग तरह की फिल्मों के चलते प्रसिद्ध हैं। लेकिन उनका अलग करने का रवैया उनकी हॉबीज़ में भी नज़र आता है। वे एक शानदार इंटिरियर डिज़ाइनर हैं। डिज़ाइनिंग के अपने इस शौक के चलते वे न्युयॉर्क से इसका कोर्स भी कर चुके हैं।  
 
अली ज़फर - पेंटर और कवि
यह क्युट एक्टर अपने लुक्स और सिंगिंग से सभी को दीवाना बना चुके हैं। इसमें कोई आश्चर्य वाली बात नहीं कि वे कविताएं भी लिखते होंगे। इसके अलावा अली को पेंटिंग का भी बहुत शौक है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शमिता शेट्टी ने HOT PHOTO पोस्ट कर किया पुराना समय याद