Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ऑपरेशन एलीज वेलकम के तहत अफगानिस्तान से करीब 60 हजार लोग अमेरिका पहुंचे

हमें फॉलो करें ऑपरेशन एलीज वेलकम के तहत अफगानिस्तान से करीब 60 हजार लोग अमेरिका पहुंचे
, गुरुवार, 9 सितम्बर 2021 (11:45 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के आंतरिक सुरक्षा विभाग (डीएचएस) ने बताया कि अफगानिस्तान से लोगों के निकासी अभियान के तहत 17 अगस्त के बाद से देश में करीब 60,000 लोग पहुंच चुके हैं। इस अभियान को औपचारिक रूप से 'ऑपरेशन एलीज वेलकम' के नाम से जाना जाता है। विभाग ने बुधवार को जारी अद्यतन आंकड़ों में बताया कि यहां आने वाले 17 प्रतिशत लोग अमेरिकी नागरिक और स्थाई निवासी हैं, जो अफगानिस्तान में थे। ए लोग तालिबान के अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा जमाने के बाद वहां फंस गए थे।

 
उसने बताया कि बाकी 83 प्रतिशत लोगों में विशेष आव्रजक वीजा वाले लोग भी शामिल है जिन्होंने अमेरिका या नाटो के लिए किसी न किसी रूप में काम किया। साथ ही कई तरह के संवदेनशील अफगान नागरिक भी शामिल हैं जिन्हें तालिबान से खतरा हो सकता था, जैसे कि महिलाएं और मानवाधिकार कार्यकर्ता। डीएचएस मंत्री अलेजांद्रो मेयरकास ने बताया कि बहुत कम लोगों को अमेरिका में प्रवेश से रोका गया है लेकिन उन्होंने इसके बारे में यह बताने से इंकार कर दिया कि ऐसे लोगों की संख्या कितनी है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मध्यप्रदेश में भी कोरोना की तीसरी लहर की आशंका, आज की बड़ी खबरें एक क्लिक पर...