Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बांग्लादेश में जातीय संगठनों के बीच गोलीबारी, 8 लोगों की मौत, घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग

हमें फॉलो करें बांग्लादेश में जातीय संगठनों के बीच गोलीबारी, 8 लोगों की मौत, घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग
, शनिवार, 8 अप्रैल 2023 (01:28 IST)
ढाका। बांग्लादेश के बंदरबन जिले में 2 जातीय संगठनों के बीच हिंसक झड़पों में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया इस घटना के कारण क्षेत्र में दहशत फैल गई और स्थानीय लोगों को अपने घरों को छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।

पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरुवार की रात बांग्लादेश के दक्षिण-पूर्वी बंदरबन जिले के रोवांगछारी उप जिले में हुई। पुलिस अधिकारी अब्दुल मन्नान ने बताया, गुरुवार देर रात बंदरबन के रोवांगछारी उप जिले के एक दूरदराज इलाके में संघर्ष और गोलीबारी हुई।

उन्होंने बताया, हमने घटनास्थल से 8 शव बरामद किए। पुलिस ने बताया कि झड़पों के बाद लगभग 200 लोगों को अपने घरों को छोड़ना पड़ा और रोवांगछारी में एक सैन्य शिविर में शरण लेनी पड़ी।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

HMSI ने वापस मंगाईं 2 हजार CB300R मोटरसाइकल, जानिए क्‍या है कारण...