Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

92वें ऑस्कर अवॉर्ड का ऐलान, 'वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड' के लिए ब्रैड पिट बने बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के विजेता

Advertiesment
Brad Pitt
लॉस एंजिल्स। अमेरिका के लॉस एंजिल्स स्थित डॉल्‍बी थिएटर में 92वें एकेडमी अवॉर्ड्स की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान क्विंटीन टैरेंटीनो की फिल्म 'वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड' में बेहतरीन अभिनय के लिए ब्रैड पिट को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया है।
 
बैड पिट के साथ टॉम हैंक्स, एंथनी हॉपकिन्स, जोए पेस्की और अल पचीनो भी बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर की दौड़ में शामिल थे। बेस्ट डॉक्यूमेंट्री का पुरस्कार पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के प्रोडक्शन में बनी 'अमेरिकन फैक्ट्ररी' ने जीता। बेस्ट स्क्रीन प्ले अवॉर्ड डायरेक्टर बॉन्ग जून हो को मिला। यह अवॉर्ड उन्हें कोरियन फिल्म 'पैरासाइट' के लिए दिया गया।
 
एडाप्टेड स्क्रीनप्ले कैटेगरी में 'जोजो रैबिट' के लिए ताइका वतीती को चुना गया। 'टॉय स्टोरी 4' बेस्ट एनिमेटेड फिल्म के अवॉर्ड से नवाजी गईं। बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड 'हेयर लव' को दिया गया। 'हेयर लव' की डायरेक्टर मैथ्यू चैरी ने अवॉर्ड दिवंगत कोबे ब्रायंट को समर्पित किया। इस साल बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म 'द नेबर्स विंडो' बनी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राम मंदिर के लिए आज पहला बड़ा दान, 2 करोड़ का चेक सौंपेंगे किशोर कुणाल