Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अफगानिस्तान के जाबुल में सैन्य शिविर पर भीषण हमला, 24 जवानों की मौत

हमें फॉलो करें अफगानिस्तान के जाबुल में सैन्य शिविर पर भीषण हमला, 24 जवानों की मौत
, शुक्रवार, 20 मार्च 2020 (15:42 IST)
कलात। अफगानिस्तान के दक्षिण प्रांत के जाबुल में शुक्रवार को एक सैन्य शिविर पर हमले में कम से कम 24 अफगान सैनिकों के मारे जाने की आशंका है।
 
एक प्रांतीय अधिकारी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर शिन्हुआ को बताया कि संयुक्त सेना और पुलिस शिविर पर प्रांतीय राजधानी कलात शहर से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थानीय समयानुसार शुक्रवार को तड़के 3 बजे हमला हुआ।
प्राथमिक सूचना के अनुसार 6 पुलिस अधिकारियों ने अपने सहयोगियों पर बंदूक से गोली चला दी जिसमें बड़ी संख्या में जवान हताहत हो गए। इस घटना की जांच शुरू हो गई है। प्रांतीय परिषद के अध्यक्ष अत्ता जान हकबायान ने हमले की पुष्टि की है।
 
उन्होंने कहा कि इस हमले में सेना के 14 जवान और 10 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। हमलावर हमला करने के कुछ देर बाद घटनास्थल से फरार हो गए और परिसर से बाहर निकलते हुए 2 सैन्य वाहनों और गोला-बारूद भी अपने साथ ले गए।
 
किसी भी आतंकवादी समूह ने अभी तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। सप्ताह के अंत में पड़ोसी कंधार प्रांत में इसी तरह की घटना में 7 पुलिस अधिकारी मारे गए थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या पंजाब में कोरोना वायरस के मरीजों को जबरदस्ती उठाकर अस्पताल ले जा रही पुलिस...जानिए वायरल वीडियो का सच...