Publish Date: Sat, 14 Sep 2019 (07:36 IST)
Updated Date: Sat, 14 Sep 2019 (07:48 IST)
केप केनवरल। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के मुताबिक दूसरे सौरमंडल का एक धूमकेतु तेजी से सूरज की ओर बढ़ रहा है। कहा जा रहा है कि यह दिसंबर में सूर्य से टकरा सकता है।
इस धूमकेतु की उत्पत्ति संभवत: दूसरे सौर मंडल में हुई है। पहले इसकी रफ्तार 1,50,000 mph थी पर अब यह कम होकर 93000 mph हो गई है। इस धूमकेतु की हाल में खोज की गई है।
खगोलशास्त्रियों ने बताया कि धूमकेतु की उत्पत्ति हमारे सौर मंडल से बाहर हुई है। यह सूरज से 42 करोड़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और लगातार इसके करीब आ रहा है। संभावना है कि यह पृथ्वी से बहुत दूर और मंगल ग्रह की कक्षा से परे होकर गुजरेगा।
वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यह दिसंबर महीने में सूर्य से टकराकर दोबारा अंतरातारकीय अंतरिक्ष में चला जाएगा। इस धूमकेतु की खोज दो हफ्ते पहले एक शौकिया खगोलशास्त्री ने क्रीमिया प्रायद्वीप स्थित वेधशाला से की थी।