Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारतीय मूल के अभिजीत बनर्जी समेत 3 को अर्थशास्त्र का नोबेल

हमें फॉलो करें भारतीय मूल के अभिजीत बनर्जी समेत 3 को अर्थशास्त्र का नोबेल
, सोमवार, 14 अक्टूबर 2019 (15:45 IST)
स्टॉकहोम। भारतीय मूल के अभिजीत बनर्जी समेत 3 लोगों को गरीबी पर अध्ययन के लिए अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। बनर्जी वर्तमान में अमेरिकी नागरिक हैं। 
webdunia
अभिजीत बनर्जी, एस्थर डूफ्लो और माइकल क्रीमर को संयुक्त रूप से 2019 का अर्थशास्त्र का नोबेल देने की घोषणा की गई है। नोबेल समिति ने इसकी घोषणा की है।

माना जा रहा है कि बीते दो दशक के दौरान इस अप्रोच का सबसे अहम योगदान रहा है। दुनिया भर में गरीबों की आबादी 70 करोड़ के आसपास मानी जाती है।

कोलकाता यूनिवर्सिटी से 1981 में बीएससी करने के बाद अभिजीत बनर्जी ने 1983 में जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी से एमए की पढ़ाई पूरी की।
 
अभिजीत मैसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में इकॉनॉमिक्स के प्रोफेसर हैं। वे अब्दुल लतीफ जमील पॉवर्टी ऐक्शन लैब के को-फाउंडर हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सोनिया के खिलाफ 'अपमानजनक' टिप्पणी के लिए माफी मांगें खट्टर : कांग्रेस