Publish Date: Thu, 10 Oct 2019 (17:55 IST)
Updated Date: Thu, 10 Oct 2019 (20:48 IST)
स्टाकहोम। पोलैंड की लेखिका ओल्गा तोकार्चुक (Olga Tokarchuk) ने वर्ष 2018, जबकि ऑस्ट्रियाई उपन्यासकार और पटकथा लेखक पीटर हैंडके (Peter Handke) ने 2019 के लिए साहित्य का नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) जीता है।
गौरतलब है कि अब तक कुल मिलाकर 116 लेखकों को साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिल चुका है, जिनमें 15 महिलाएं हैं। इन लेखकों में 29 अंग्रेजी, 14 फ्रांसीसी, 14 जर्मनी और 11 स्वीडिश लेखक हैं।
वर्ष 2018 में बोर्ड में विवादों के चलते पिछले वर्ष के नोबेल पुरस्कार की घोषणा नहीं की गई थी। स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में नोबेल फाउंडेशन ने गुरुवार को साहित्य के नोबेल पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की।
फोटो सौजन्य : टि्वटर