Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

केलिन, रेडक्लिफ, सिमेंजा को मेडिसिन का 'नोबेल पुरस्कार'

Advertiesment
हमें फॉलो करें केलिन, रेडक्लिफ, सिमेंजा को मेडिसिन का 'नोबेल पुरस्कार'
, सोमवार, 7 अक्टूबर 2019 (18:34 IST)
स्‍टॉकहोम। मेडिसिन का वर्ष 2019 का नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) संयुक्त रूप से विलियम जी केलिन जूनियर, सर पीटर रेटक्लिफ और ग्रेग एल सिमेंजा को ऑक्सीजन की उपलब्धता पर कोशिकाओं की प्रतिक्रिया पर शोध के लिए दिया गया है।

पुरस्कार के आयोजकों ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, 2019 का मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से विलियम जी केलिन जूनियर, सर पीटर रेटक्लिफ और ग्रेग एल सिमेंजा को ऑक्सीजन की उपलब्धता पर कोशिकाओं की प्रतिक्रिया पर शोध के लिए दिया गया है।

इन शोधकर्ताओं ने यह बताया कि कोशिकाओं में किस तरह की प्रतिक्रिया होती हैं और वे किस प्रकार अपने आपको ऑक्सीजन के अनुकूल बनाती हैं। इन शोधकर्ताओं में विलियम केलिन और ग्रेग एल सिमेंजा अमेरिका से हैं और सर पीटर रेटक्लिफ ब्रिटेन से हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कालेधन पर बड़ी सफलता, स्विट्‍जरलैंड से मिली खातों की जानकारी