Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अभिनेता शशि कपूर की याद में पाकिस्तान में मोमबत्ती जुलूस

Advertiesment
हमें फॉलो करें अभिनेता शशि कपूर की याद में पाकिस्तान में मोमबत्ती जुलूस
, बुधवार, 6 दिसंबर 2017 (23:51 IST)
पेशावर। ऐतिहासिक कैसर खवानी बाजार के करीब स्थित दिग्गज अभिनेता शशि कपूर के पैतृक घर के बाहर बुधवार को मोमबत्ती जुलूस आयोजित किया गया।
 
 
ख़ैबर-पख्तुनख्वा प्रांत के अंदरुनी इलाके धोकी नालबंदी में स्थित कपूर हवेली का निर्माण कपूर के दादा दीवान बाशेश्वरनाथ सिंह कपूर ने 20वीं शताब्दी के शुरुआती दिनों में कराया था। वे इसी शहर में रहते थे।
 
सांस्कृतिक विरासत परिषद (सीएचसी) खैबर-पख्तुनख्वा ने हिन्‍दी सिनेमा स्टार शशि कपूर को श्रद्धांजलि अर्पित की। चार दिसंबर को शशि कपूर का 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। इस श्रद्धांजलि समारोह में सिनेमा प्रेमियों सहित विभिन्न क्षेत्रों के अनेक नामचीन लोगों ने हिस्सा लिया।
 
 
उल्लेखनीय है कि कपूर परिवार के अलावा अभिनेता दिलीप कुमार, शाहरुख खान, विनोद खन्ना, अमजद खान और अनिल कपूर की जड़ें भी पेशावर से जुड़ी हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सडन डैथ में बेल्जियम को हराकर भारत सेमीफाइनल में