Publish Date: Wed, 25 Apr 2018 (18:18 IST)
Updated Date: Wed, 25 Apr 2018 (18:20 IST)
कंधार। अफगानिस्तान के शहर कंधार में बंदूकधारियों ने एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस प्रवक्ता जिया दुरानी ने कहा कि काबुल न्यूज टीवी में काम करने वाले अब्दुल मन्नान अरगंद की बंदूकधारियों ने मंगलवार को गोली मारकर हत्या कर दी।
वह कार चला रहा था तभी बंदूकधारियों ने एके-47 से हमला कर दिया। गौरतलब है कि काबुल में पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर हुई बैठक के दिन ही एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र मिशन ने एक बयान जारी कर पत्रकार हत्या की निंदा की है। (वार्ता)