Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अमेजन के जंगलों में एलियंस का हमला! क्या है पृथ्वी पर Aliens का इतिहास

हमें फॉलो करें Aliens
लीमा , गुरुवार, 10 अगस्त 2023 (12:48 IST)
aliens in amazon jungle: अमेजन के जंगल के स्थानीय रहवासियों ने एलियंस देखने का दावा किया है। इन लोगों के मुताबिक इन एलियंस की पीली आंखें और बड़े-बड़े सिर हैं। ये स्थानीय लोगों पर हमले भी कर रहे हैं। हालांकि इस तरह के दावे पहली बार नहीं किए गए हैं, इससे पहले भी कई लोगों ने एलियंस और यूएफओ देखने का दावा किया है। 
 
स्थानीय लोगों का दावा है कि एलियंस लोगों पर हमला कर रहे हैं। एक 15 साल की एक लड़की पर एक तथाकथित एलियन ने हमला कर उसकी गर्दन काट दी। यह भी दावा किया जा रहा है कि इन पर इन हथियारों का भी असर नहीं होता। ये अपनी इच्छा से गायब भी हो सकते हैं। इस तरह की रिपोर्ट्‍स द डेली मेल और द सन में प्रकाशित हुई हैं। 
 
सुरक्षा बलों की मांग : हमलों से परेशान लोगों ने सुरक्षाबलों की तैनाती की भी मांग की है। स्थानीय लोग जहां सुरक्षा बल तैनात करने की मांग कर रहे हैं, वह स्थान पेरू के इक्विटोस शहर से 10 घंटे की नदी की दूरी पर है। स्थानीय समुदाय के नेताओं का भी कहना है कि यह अजीब प्राणी उन्हें 11 जुलाई से डरा रहे हैं। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि अवैध खनन में लिप्त गिरोह के लोग स्थानीय लोगों को डराने के लिए मुखौटे से ढके ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। 
 
क्‍या है पृथ्‍वी पर एलियंस का इतिहास
  • रिपोर्ट के मुताबिक 10 हजार ईसा पूर्व धरती पर एलियंस उतरे थे, जो 'ओरायन तारामंडल' से आते थे।
  • सबसे पहले चीन के खगोल विज्ञानी ने 410 ईसा पूर्व में उड़नतश्तरी देखने का किया था दावा।
  • इजिप्ट, मेसोपोटामिया, सुमेरियन, सिंधु घाटी, माया आदि सभ्यताओं के टेक्स्ट में भी उड़नतश्तरी का जिक्र।
  • विश्वभर के कुछ वैज्ञानिक मानते हैं कि धरती के कुछ स्थानों पर छुपकर रहते हैं एलियंस।
  • अमेरिकी महिला ब्रिगेट नीलसन और एलुना वर्स ने दावा किया था कि उसने एलियंस के साथ सेक्‍स किया है।
  • 2010 की एक खबर के अनुसार 1948 के बाद एलियंस अमेरिका और ब्रिटेन के परमाणु मिसाइल वाले स्थलों पर कई बार मंडराए थे।
  • पेंटागन ने अमेरिकी संसद को बताया कि 2000 के दशक में सुरक्षित इलाकों में अज्ञात उड़ने वाली वस्तुओं के देखे जाने में बढ़ोतरी हुई है।
  • अमेरिकी मानते हैं कि सेना ने नेवादा के एरिया-51 में एलियंस को कैद कर रखा है।
  • छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एक गुफा में 10 हजार साल पुराने शैलचित्र मिले हैं, जिसमें से उड़नतश्तरी का चित्र भी है।
  • अमेरिकी के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक टीवी शो के दौरान यूएओ देखे जाने का दावा किया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

घर में घुसकर बदमाशों ने की लूटपाट, व्यापारी की गोली मारकर हत्या, पत्नी गंभीर