Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमेरिका के टेक्सास में गोलीबारी, 2 मरे

Advertiesment
हमें फॉलो करें अमेरिका के टेक्सास में गोलीबारी, 2 मरे
टेक्सास , गुरुवार, 4 मई 2017 (15:19 IST)
टेक्सास। अमेरिका के टेक्सास में डेलास उपनगर स्थित एक विश्वविद्यालय परिसर में गुरुवार को एक अज्ञात बंदूकधारी की गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और बंदूकधारी ने बाद में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। 
 
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि एक व्यक्ति बंदूक लेकर नॉर्थ लेक कॉलेज में आकर गोलीबारी करने लगा जिसके बाद अधिकारियों ने संदिग्ध की तलाश के लिए पूरे विश्वविद्यालय परिसर में तलाश अभियान चलाया और पूरे विश्वविद्यालय को चारों तरफ से घेर लिया गया।
 
इरविंग पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि वहां अब कोई भी खतरा नहीं है और अधिकारी परिसर में अभी भी तलाश अभियान चला रहे हैं ताकि परिसर में सभी सुरक्षित रहें। कुछ देर बाद इरविंग पुलिस ने एक अन्य ट्वीट कर बताया कि अब तक हमें मिली जानकारी के अनुसार 2 शव बरामद हुए हैं जिसमें से एक संभवत: पीड़ित का है और दूसरा बंदूकधारी का है। बंदूकधारी ने आत्महत्या कर ली है।
 
पुलिस के एक प्रवक्ता जेम्स मेकलेलेन ने बताया कि अभी बंदूकधारी और पीड़ित की पहचान उजागर नहीं की गई है और यह कहना अभी जल्दबाजी होगी की दोनों एक-दूसरे को जानते थे या नहीं। गोलीबारी में और कोई घायल नहीं हुआ है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुकमा हमला : 11 संदिग्ध नक्सली गिरफ्तार