Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अमेरिका ने चीन के सीसीपी अधिकारियों पर लगाया वीजा प्रतिबंध

हमें फॉलो करें अमेरिका ने चीन के सीसीपी अधिकारियों पर लगाया वीजा प्रतिबंध
, शनिवार, 27 जून 2020 (08:26 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका ने शुक्रवार को चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) के अधिकारियों पर वीजा प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। अमेरिका ने इन अधिकारियों पर प्रतिबंध हांगकांग की स्वायत्तता, मानवाधिकारों और मौलिक स्वतंत्रता को कमतर करने पर लगाया है। विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने इस कदम की घोषणा करते हुए कहा कि वे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश को लागू कर रहे हैं।
पोम्पियो ने कहा कि आज शुक्रवार को मैं सीसीपी के मौजूदा और पूर्व अधिकारियों पर वीजा प्रतिबंधों की घोषणा करता हूं। इनके बारे में माना गया है कि इन्होंने 1984 के चीन-ब्रिटेन संयुक्त घोषणा पत्र में गारंटी प्रदान की गई हांगकांग की उच्च स्तर की स्वायत्तता को दबाया या मानवाधिकारों और बुनियादी स्वतंत्रता को कमतर किया या ऐसा करने में इनकी मिलीभगत है।
 
उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों के परिवार के सदस्य भी इसी तरह के प्रतिबंध का सामना कर सकते हैं। कोरोना वायरस महमारी के प्रकोप के बाद से अमेरिका-चीन संबंध खराब हो गए हैं। इस महामारी की शुरुआत चीन से हुई थी और अमेरिका इससे बुरी तरह से प्रभावित है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Ground Report : PNG में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी, फिर भी जीती Corona से जंग