Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Sunday, 27 April 2025
webdunia

अमेरिका का ईरान को बड़ा झटका, 39 साल बाद खत्म की 'मित्रता संधि'

Advertiesment
हमें फॉलो करें America
वॉशिंगटन , गुरुवार, 4 अक्टूबर 2018 (00:09 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका ने बुधवार को कहा कि वह 1955 की संधि को अपने तत्कालीन सहयोगी ईरान के साथ खत्म कर रहा है। तेहरान के अंतरराष्ट्रीय अदालत में वॉशिंगटन की प्रतिबंध नीति के खिलाफ गवाही देने के बाद यह कदम उठाया गया है।
 
विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने वर्ष 1979 की इस्लामिक क्रांति का हवाला देते हुए पत्रकारों से कहा, ‘मैं अमेरिका की ईरान के साथ 1955 की मित्रता संधि खत्म करने की घोषणा कर रहा हूं। सच कहूं तो यह एक ऐसा निर्णय है, जो 39 वर्षों से लंबित पड़ा था।’
 
संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष अदालत ने बुधवार को अमेरिका को आदेश दिया कि वह ईरान के लोगों को मुहैया कराए जाने वाले आवश्यक सामान पर से प्रतिबंध हटाए। फैसले को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए एक झटका माना जा रहा है लेकिन पोम्पिओ ने इसे ‘ईरान के लिए हार’ बताया है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शिवराज ने चुनाव आयोग से की कांग्रेस की शिकायत, झूठी शिकायतों पर की कार्रवाई की मांग