Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमेरिकी पुलिस ने किया गोल्डी बरार की मौत से इनकार

हमें फॉलो करें goldy brar

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 2 मई 2024 (10:06 IST)
Goldy Brar : अमेरिकी पुलिस ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की कैलिफोर्निया में मौत की खबर से इनकार किया है। कैलिफोर्निया में फ्रेस्नो पुलिस विभाग ने एक बयान जारी कर कहा कि मीडिया में चल रही बराड़ की मौत की खबर गलत है।
 
मीडिया खबरों में कहा गया था कि विरोधी डल्ला लखबीर गैंग के सदस्यों ने गोली मारकर गोल्डी बराड़ की जान ले ली। वह सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में मास्टर माइंड था। हालांकि गोल्डी की मौत की अधिकारिक पुष्ट अभी नहीं हुई थी।
 
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य संदिग्ध के तौर पर गोल्डी बरार की पंजाब पुलिस को भी तलाश है। गोल्डी बब्बर खालसा ग्रुप से जुड़ा है। कुछ समय पहले ही केंद्र सरकार ने उसे आतंकवादी घोषित किया था। भारत के साथ ही कनाडा में भी वह मोस्ट वांटेड है। 
 
कौन है गोल्डी बराड़ : सतविंदर सिंह उर्फ सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने जनवरी 2024 में आतंकवादी घोषित किया था। बराड़ का संबंध बब्बर खालसा से भी रहा था। इसी के चलते भारत सरकार ने उसे यूएपीए के तहत आतंकवादी घोषित किया था। 
 
गोल्डी को लॉरेंस बिश्नोई का करीबी सहयोगी माना जाता रहा है। बराड़ ने ही सिद्‍धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। बराड़ पर कई हत्याओं के साथ ही हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी के भी आरोप थे। वह कनाडा से गैंग ऑपरेट करता था। बाद में वह अमेरिका चला गया। गोल्डी का परिवार पंजाब के मुक्तसर का रहने वाला था। बाद में वह फरीदकोट शिफ्ट हो गया। 
Edited by : Nrapendra Gupta 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमेठी, रायबरेली में कौन होगा कांग्रेस उम्मीदवार, नामांकन के मात्र 2 दिन शेष