Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

प्रतिशोधात्मक शुल्क हटने के बाद अमेरिका से भारत में सेब का निर्यात 16 गुना बढ़ा

शु्ल्क से अमेरिकी सेब निर्यात बाजार में गिरावट आ गई थी

हमें फॉलो करें apple

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 21 फ़रवरी 2024 (12:05 IST)
Apple exports from America to India: अमेरिका से भारत में सेब (Apple) का निर्यात पिछले साल की तुलना में 16 गुना बढ़ा है। भारत के अमेरिकी उत्पादों पर 2019 में लगाए गए 20 प्रतिशत प्रतिशोधात्मक शुल्क को हटाने का फैसला करने के बाद यह निर्यात बढ़ा है। वॉशिंगटन राज्य के सेब उत्पादकों ने इस वर्ष करीब 10 लाख पेटी सेब भारत भेजे, जो पिछले वर्ष की तुलना में 16 गुना अधिक है। सिएटल बंदरगाह पर मंगलवार को इस उपलब्धि का जश्न मनाया गया।
 
अमेरिका और भारत के बीच व्यापार संबंधों में एक नया मुकाम: सांसद मारिया केंटवेल ने सिएटल में पत्रकारों से कहा कि यह अमेरिका और भारत के बीच व्यापार संबंधों में एक नया मुकाम है। इस खास अवसर का सिएटल में भारत वाणिज्य दूतावास के महावाणिज्य दूत प्रकाश गुप्ता, मध्य वॉशिंगटन के सेब उत्पादक और श्रम व बंदरगाह अधिकारी भी साक्षी बने।
 
सेब निर्यात बाजार में गिरावट आई थी : सेब पर आयात शुल्क में 20 प्रतिशत की वृद्धि के कारण वॉशिंगटन राज्य से भारत तक सेब निर्यात बाजार में गिरावट आई थी। शुल्क लगाए जाने से पहले वॉशिंगटन के उत्पादकों ने भारत को 12 करोड़ अमेरिकी डॉलर मूल्य के सेब का निर्यात किया था। इसके बाद यह 10 लाख अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया। इसका वॉशिंगटन राज्य के सेब उत्पादकों पर व्यापक वित्तीय प्रभाव पड़ा।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका की ऐतिहासिक यात्रा के दौरान शुल्क हटाए जाने के बाद इस फसल सीजन में कारोबार सामान्य हुआ। वॉशिंगटन राज्य सेब आयोग के अनुसार वॉशिंगटन के उत्पादकों ने इस सीजन में करीब 11,90,00,040 पौंड सेब की पेटियां भारत भेजी हैं।
 
अब तक वॉशिंगटन से भारत में सेब की कुल बिक्री करीब 1.95 करोड़ अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है जबकि उत्पादकों ने शिपिंग सीजन केवल आधा ही पूरा किया है। 2022-23 सीजन में कुल 73,000 40 पाउंड बक्से भेजे गए और बिक्री 13 लाख अमेरिकी डॉलर रही थी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Farmers Protest 2024 : किसानों ने दिल्ली बॉर्डर पर लगाई JCB, हरियाणा पुलिस ने दी चेतावनी