Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

स्वीडन के स्कूल में भीषण गोलीबारी, 10 की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें स्वीडन के स्कूल में भीषण गोलीबारी, 10 की मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

ऑरेब्रो , मंगलवार, 4 फ़रवरी 2025 (23:23 IST)
स्वीडन में मंगलवार को स्कूल में हुई गोलीबारी में लगभग 10 लोगों की मौत हो गई। स्वीडिश पुलिस ने यह जानकारी दी। यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बंदूकधारी मृतकों में शामिल है या नहीं। माना जा रहा है कि वह अस्पताल में भर्ती लोगों में से एक है। पुलिस को अभी यह पता नहीं चल पाया है कि गोलीबारी में कितने लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों द्वारा की गई एक प्रेस कॉन्फेंस से और कुछ ठोस जानकारियां सामने आयीं जिनके तहत ऑरेब्रो के बाहरी क्षेत्र में गोलीबारी के बाद घटनास्थल पर पुलिस और चिकित्सा अधिकारी नजर आए। ऑरेब्रो स्टॉकहोम से करीब 200 किलोमीटर की दूरी पर है।
 
स्थानीय पुलिस प्रमुख रॉबर्टो एड फोरेस्ट ने संवाददाताओं से कहा कि जांचकर्ता गोलीबारी के बारे में और जानकारियां जुटा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि गोलीबारी स्कूल (भवन) के अंदर हुई या क्या और भी हमलावर रहे होंगे। 
 
पुलिस ने केवल इतना कहा कि बंदूकधारी मंगलवार की गोलीबारी के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए लोगों में से एक था। कैंपस रिसबर्गस्का नामक इस विद्यालय में 20 साल से अधिक उम्र के लोग पढ़ते हैं। स्वीडिश मीडिया के अनुसार, प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन ने कहा कि यह "पूरे स्वीडन के लिए बहुत दुखद दिन है। भाषा

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बच्चों को खिलाई टॉफी, लोगों के बीच खिलखिलाकर हंसे, सीएम मोहन यादव के इस अंदाज पर आपको नहीं होगा यकीन