Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अशरफ गनी का दर्द, बोले- अफगास्तिान का राष्ट्रपति होना इस धरती की सबसे खराब नौकरी

Advertiesment
हमें फॉलो करें अशरफ गनी का दर्द, बोले- अफगास्तिान का राष्ट्रपति होना इस धरती की सबसे खराब नौकरी
, शनिवार, 24 जुलाई 2021 (17:28 IST)
अफगानिस्तान के राष्ट्रपति डॉ. अशरफ गनी अहमदजई ने अक्टूबर 2017 में एक इंटरव्यू में कहा था कि अफगानिस्तान का राष्ट्रपति होना इस धरती की सबसे खराब नौकरी है।

यह कहते समय शायद उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि अफगानिस्तान के हालात इतने भयानक हो जाएंगे। 72 साल के डॉ. गनी पिछले वर्ष ही अफगानिस्तान के दूसरी बार राष्ट्रपति चुने गए हैं।
 
अमेरिकी खूफिया रिपोर्ट के मुताबिक पूरे अफगानिस्तान पर तालिबानियों के कब्जे की आशंका है। अफगानिस्तान फिर से खूनी संघर्ष की ओर बढ़ रहा है। दो दशकों बाद अमेरिकी सेनाएं अफगानिस्तान छोड़कर वापस अपने देश लौट रही हैं।

सितंबर तक सारे सैनिक वापस अमेरिका लौट जाएंगे। मीडिया खबरों के मुताबिक आधे अफगानिस्तान पर तालिबान कब्जा कर चुका है। तालिबानियों की यह शर्त है कि जब तक डॉ. गनी राष्ट्रपति रहेंगे, शांति वार्ता शुरू नहीं हो सकती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महाराष्ट्र में बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान के बाद पुनर्निर्माण, प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती