Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सीरिया में रासायनिक हमला, 100 की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें सीरिया में रासायनिक हमला, 100 की मौत
पेरिस , बुधवार, 5 अप्रैल 2017 (08:18 IST)
पेरिस। सीरिया के उत्तर पश्चिमी इदलिब प्रांत में मंगलवार को हुए संदिग्ध रासायनिक हमले में कम से कम 100 लोगों की मौत हो गई और 400 से अधिक को सांस लेने तथा अन्य दिक्क्तें हैं। सीरिया के एक चिकित्सा राहत समूह ने यह जानकारी दी है।
 
पेरिस में कार्यरत अंतराष्ट्रीय संगठन 'यूनियन ऑफ मेडिकल केयर आर्गेनाइजेशन' के मुताबिक इस हमले में मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
 
संगठन ने बताया कि इस हमले में दक्षिण इदलिब के खान शेखोन के आस पास के गांव बुरी तरह प्रभावित हुए है और इदलिब शहर में इस तरह के हमलों की 40 से अधिक घटनाएं हुई हैं। इसे देखते हुए मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी से इनकार नहीं किया जा सकता है।
 
इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि अभी हम जानकारियों को संकलित कर रहे है और यदि यह वाकई रासायनिक हमला है तो स्पष्ट रूप से यह एक युद्ध अपराध है। (वार्ता) 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

उत्तर भारत में बदला मौसम, उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी